प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’, वीडियो वायरल

मेलोनी ने एक्स पर शेयर किया वीडियो, लोगों ने दिए मजेदार रिएक्शन

प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’, वीडियो वायरल
पीएम मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी भेंट की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इटली दौरे के दौरान प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मेलोनी ने खुद इस वीडियो को एक्स पर साझा करते हुए पीएम मोदी को धन्यवाद कहा।

नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने अपने इटली दौरे पर प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी को खास तोहफे के रूप में ‘मेलोडी’ टॉफी गिफ्ट की। मेलोनी ने इसका वीडियो एक्स पर शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

मेलोनी ने स्वयं अपने एक्स अकाउंट पर इस मुस्कुराहट भर देने वाले वीडियो को साझा किया। वीडियो में प्रधानमंत्री मोदी उन्हें गिफ्ट देते दिखाई दे रहे हैं। इसके साथ मेलोनी ने लिखा, “इस उपहार के लिए धन्यवाद।”

‘मेलोडी’ शब्द इटली की प्रधानमंत्री द्वारा दोनों देशों के घनिष्ठ संबंधों को रेखांकित करते हुए बनाया गया है। इसमें उन्होंने अपने और प्रधानमंत्री मोदी के नाम को जोड़कर ‘मेलोडी’ शब्द गढ़ा है। इससे पहले भी वे तीन बार प्रधानमंत्री मोदी के साथ अपनी तस्वीर साझा करते हुए हैशटैग ‘मेलोडी’ का इस्तेमाल कर चुकी हैं।

यह भी पढ़ें: CBSE 12वीं रिजल्ट 2026: मानसी तिवारी ने 95.8% अंक हासिल कर सेंट जेवियर्स स्कूल में किया टॉप

भारतीय जनता पार्टी ने इसे प्रधानमंत्री की हास्यशैली का हिस्सा बताया है। भारत में ‘मेलोडी’ चॉकलेट टॉफी अपने पुराने विज्ञापन के कारण काफी लोकप्रिय रही है। उसका प्रसिद्ध संवाद, “मेलोडी इतनी चॉकलेटी क्यों है, मेलोडी खाओ खुद जान जाओ”, आज भी लोगों को याद है।

यह भी पढ़ें: CM Suvendu की हत्या की साजिश का दावा! आरोपी ने पुलिस के सामने उगल दी पूरी सच्चाई

उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपनी पांच देशों की यात्रा के अंतिम चरण में बुधवार को इटली पहुंचे हैं।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

कोडरमा के युवक की गुजरात में संदिग्ध मौत: पोपलेन ऑपरेटर अफरोज का शव पहुंचते ही पैतृक गांव में मचा कोहराम कोडरमा के युवक की गुजरात में संदिग्ध मौत: पोपलेन ऑपरेटर अफरोज का शव पहुंचते ही पैतृक गांव में मचा कोहराम
Koderma News: योगासन खेल प्रतियोगिता में बी.आर. इंटरनेशनल स्कूल का शानदार प्रदर्शन
Bokaro News: डीएसपी समेत कई अधिकारियों का बड़ा तबादला, जिले में नई तैनाती तय
Koderma News: दिल थाम देने वाले मैचों के बीच खत्म हुआ लीग स्टेज, 4 सेमीफाइनल टीमों का हुआ फैसला
Ranchi News: एसबीयू में प्लेसमेंट ड्राइव, छात्रों को मिली बड़ी कंपनियों में नौकरी
BPSC TRE-4 वैकेंसी में देरी पर पटना में फूटा छात्रों का गुस्सा, रिंकल यादव हिरासत में, सड़क पर हंगामा
Koderma News: समर कैंप का तीसरा दिन: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में ‘आर्ट डे’, मॉडर्न किड्स पैराडाइज में ‘लिटिल शेफ डे’
बाबूलाल मरांडी और रविन्द्र पांडेय ने माधवलाल सिंह को दी श्रद्धांजलि, कहा - ऐसे बेदाग जननेता बिरले होते हैं
Deoghar News: ब्राउन शुगर के साथ दो तस्कर गिरफ्तार, मोहनपुर पुलिस की कार्रवाई में 8.43 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद
तिलैया डैम में डूबने से 26 वर्षीय युवक की मौत, परिवार में मातम
प्रधानमंत्री मोदी ने जॉर्जिया मेलोनी को गिफ्ट की ‘मेलोडी’, वीडियो वायरल
विकेन्द्रित उत्पादन से ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मिलती है मजबूती: कल्पना सोरेन