Hazaribagh News: पुलिस का बड़ा एक्शन, चोरी की बाइक और सेंट्रिंग प्लेट के साथ कबाड़ी दुकानदार समेत दो गिरफ्तार
सदर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में कार्रवाई
हजारीबाग पुलिस ने एसपी अमन कुमार के निर्देश और सदर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में बड़ी कार्रवाई करते हुए निर्माणाधीन मकान से लोहे की सेंट्रिंग प्लेट चुराने वाले सुरेंद्र भुइयां और चोरी का सामान खरीदने वाले कबाड़ी दुकानदार राजेंद्र प्रसाद को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से चोरी की एक बाइक और लोहे की प्लेटें बरामद की हैं। साथ ही वर्ष 2023 के चोरी मामले में फरार आरोपी श्रीकांत सिंह को भी दबोचा गया है।
हजारीबाग: पुलिस ने चोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल और मकान निर्माण में लगा लोहे का प्लेट बरामद किया है। वहीं एक पुराने संपत्ति चोरी मामले में भी फरार आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है।
पुलिस अधीक्षक हजारीबाग अमन कुमार के निर्देश पर सदर एसडीपीओ अमित आनंद के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई की। पुलिस को सूचना मिली थी कि ग्वाल टोली चौक स्थित अनिल यादव के मकान निर्माण से चोरी किया गया लोहे का प्लेट चोरी की मोटरसाइकिल से कबाड़ी दुकान में बेचने ले जाया जा रहा है।

हज़ारीबाग़ पुलिस अधीक्षक अमन कुमार के द्वारा इस तरह की लगातार की जा रही कारवाई से कही न कही अपराधिओं मे डर के भय माहौल हो गया है। इतना ही नहीं अब कबाड़ी वाले दुकानदार और इसमें संलिप्त लोगों मे भी काफ़ी डर का माहौल बनाया हुवा है, इस तरह की लगातार कारवाई से अब हज़ारीबाग की जनता के भय ख़तम हो रहा है और जनता हज़ारीबाग के पुलिस अधीक्षक अमन कुमार की इस तरह की कारवाई के काफ़ी सराहनीय मान रहे है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
