Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न

डॉ सीताराम और एसएनके उपाध्याय हुए सम्मानित

Hazaribagh News: आईसेक्ट विश्वविद्यालय में 'कस्तूरी-2026' का धमाल, रंगारंग प्रस्तुतियों के साथ दो दिवसीय महोत्सव संपन्न
(फ़ोटो)

हजारीबाग स्थित आईसेक्ट विश्वविद्यालय के मुख्य परिसर में दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव 'कस्तूरी-2026' रंगारंग प्रस्तुतियों और पुरस्कार वितरण के साथ संपन्न हो गया। स्थापना दिवस के इस अवसर पर डॉ सीताराम शर्मा और एसएनके उपाध्याय को विश्वविद्यालय गौरव सम्मान दिया गया, वहीं विद्यार्थियों ने नृत्य और संगीत से समां बांध दिया।

हजारीबाग: आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के मुख्य परिसर में स्थापना दिवस पर आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक महोत्सव कस्तूरी-2026 आखिरी दिन रंगारंग प्रस्तुतियों, सम्मान समारोह एवं पुरस्कार वितरण के साथ सफलतापूर्वक संपन्न हो गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, नृत्य एवं समूह प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ प्रीति व्यास ने प्रभावशाली ढंग से किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं विद्यार्थियों के स्वागत से हुई। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिवार की ओर से पिछले 10 वर्षों में उत्कृष्ट योगदान देने के लिए डॉ सीताराम शर्मा एवं एसएनके उपाध्याय को विश्वविद्यालय गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इस दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की श्रृंखला में बीपीए विभाग की शालिनी कश्यप, कृषि विभाग के संगम मेहता, बीबीए विभाग की पारिणीता एवं निक्की, बीपीए विभाग के अनुज कुमार, सीएस एंड आईटी विभाग की लकी कुमारी तथा एमबीए विभाग के अंकित कश्यप की प्रस्तुतियों को दर्शकों ने खूब सराहा। वहीं पॉलिटिकल साइंस विभाग की प्रिया सिंह, इंजीनियरिंग विभाग की जारा खान, सीएस एंड आईटी विभाग के समूह नृत्य एवं बीबीए विभाग के मून मेहता ग्रुप की प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही। इस अवसर पर कुलपति डॉ गौरव शुक्ला ने कहा कि कस्तूरी-2026 विद्यार्थियों की प्रतिभा, ऊर्जा और रचनात्मकता का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय शिक्षा के साथ-साथ विद्यार्थियों के व्यक्तित्व विकास और सांस्कृतिक उन्नयन के लिए निरंतर कार्य कर रहा है।

कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद ने कहा कि ऐसे आयोजन विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा निखारने का अवसर प्रदान करते हैं। उन्होंने कहा कि सांस्कृतिक गतिविधियां विद्यार्थियों के भीतर आत्मविश्वास, अनुशासन और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं। समकुलपति डॉ एसआर रथ ने कहा कि विश्वविद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के उद्देश्य से लगातार शैक्षणिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करता रहेगा। कार्यक्रम के दौरान कला एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया गया। धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: अनुमंडल कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों के मुआवजे और बिजली-पानी को लेकर एकदिवसीय धरना Giridih News: अनुमंडल कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों के मुआवजे और बिजली-पानी को लेकर एकदिवसीय धरना
Giridih News: जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
Koderma News: देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल का भारी असर, झुमरी तिलैया समेत पूरे जिले में दवा दुकानें रहीं बंद
सुस्त संवेदकों पर कसेगा शिकंजा, काम लटकाकर 'रेट रिवीजन' का खेल खेलने वाली एजेंसियां होंगी डिबार
राहुल गांधी के बयान पर बोकारो में गरजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आदित्य साहू बोले- "कांग्रेस को गरीबों से चिढ़ है
Hazaribagh News: ऑल इंडिया फाइड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का भव्य समापन, अनुपोप बिस्वास बने चैंपियन
Hazaribagh News: सदर अस्पताल में 14 जून को लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, तैयारियो को लेकर एसडीओ आदित्य पांडेय ने की बैठक
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे पलाश मार्ट, स्वदेशी उत्पाद खरीदकर दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश
तेज रफ्तार बस ने खड़ी बोलेनो कार को रौंदा, सर्विसिंग सेंटर में घुसते ही मची अफरा-तफरी
Bokaro News: आदिवासी समाज की जमीन पर कब्जा गंभीर मामला: चंपई सोरेन
Bokaro News: विधायक अनूप सिंह से मिला आरसीएमयू का प्रतिनिधिमंडल, रांची आवास पर मजदूरों की समस्याओं पर हुआ गहन मंथन
Bokaro News: कृषक पाठशाला में खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन: आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय