दिल दहला देने वाली वारदात, महिला की हत्या कर फर्श के नीचे दफनाया शव, 5 महीने बाद कंकाल मिला

दिल दहला देने वाली वारदात, महिला की हत्या कर फर्श के नीचे दफनाया शव, 5 महीने बाद कंकाल मिला
हैदराबाद में दिल दहला देने वाला मामला, 5 महीने बाद कंकाल मिला (सांकेतिक इमेज)

हैदराबाद के मल्काजगिरि में एक प्लंबर ने महिला की हत्या कर शव को फर्श के नीचे दफना दिया, 5 महीने बाद मामला उजागर हुआ।

तेलंगाना: हैदराबाद के मल्काजगिरि इलाके से एक दिल दहला देने वाला मामला प्रकाश में आया है। एक प्लंबर ने महिला मजदूर की जान लेने के बाद उसके शव को रसोई के फर्श के नीचे ईंटों से दफन कर दिया और मौके से भाग निकला। करीब 5 महीने तक यह राज छिपा रहा, लेकिन जब मकान से दुर्गंध उठने लगी और मकान मालिक ने दरवाजा तोड़कर अंदर प्रवेश किया, तो जो सामने आया उसने सबको स्तब्ध कर दिया। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी की उम्र 47 साल है और वह प्लंबिंग का काम करता है। वह अपने परिवार से दूर किराए के एक कमरे में अकेला जीवन बिता रहा था। एक मजदूर चौक पर उसकी मुलाकात पीड़ित महिला (47) से हुई थी, जहां से दोनों की जान-पहचान हुई और धीरे-धीरे वे साथ मिलकर शराब पीने लगे।

15 दिसंबर की रात क्या हुआ?

पुलिस की पूछताछ में हत्या की वजह सामने आई। 15 दिसंबर 2025 को दोनों मजदूर चौक पर मिले, लेकिन उस दिन काम नहीं मिला। इसके बाद दोनों ने पहले शराब की दुकान के बाहर और फिर आरोपी के कमरे में बैठकर शराब पी। नशे की हालत में महिला ने आरोपी की निजी जिंदगी को लेकर कुछ ऐसी बातें कह दीं जो उसे नागवार गुजरीं। इस पर गुस्से से भरे आरोपी ने एक डंडे से महिला के सिर पर जोरदार वार किया, जिससे वहीं उसकी मौत हो गई।

शव को फर्श में दफनाकर हुआ फरार

हत्या के बाद आरोपी ने सुबूत मिटाने के लिए बेहद ठंडे दिमाग से काम लिया। उसने महिला के हाथ, पैर और गर्दन को रस्सी से बांधा, रसोई के फर्श में गड्ढा खोदा और शव को ईंटों से ढककर दबा दिया। इसके बाद कमरे में ताला लगाकर वह वहां से फरार हो गया। चूंकि महिला के परिजनों से उसका मेल-जोल बहुत कम था, इसलिए उसके लापता होने की कोई शिकायत भी दर्ज नहीं हुई।

Read More.. नाबालिग से दुष्कर्म के दोषी सुमन गोप को 15 साल की सजा, अदालत ने 25 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया

5 महीने बाद कैसे खुला पूरा मामला?

राज तब उजागर हुआ जब आरोपी दिसंबर के बाद से वापस नहीं लौटा और मकान मालिक का उससे संपर्क पूरी तरह टूट गया। 17 अप्रैल को मकान मालिक ने कमरे का दरवाजा तोड़ा, तो भीतर से भयंकर बदबू आई। जब रसोई का प्लेटफॉर्म हटाया गया, तो वहां महिला का कंकाल मिला। मल्काजगिरि के पुलिस उपायुक्त सी. श्रीधर ने बताया कि तकनीकी सुराग और गुप्त सूचनाओं के आधार पर जाल बिछाया गया और 1 मई को आरोपी को जुबली बस स्टैंड से दबोच लिया गया।

Read More.. भारत-नेपाल सीमा के रक्सौल से 12 हजार प्रतिबंधित नशीले इंजेक्शन बरामद, दो अंतरराष्ट्रीय तस्कर गिरफ्तार

Edited By: Samridh Desk
Samridh Desk Picture

समृद्ध डेस्क (Samridh Desk), समृद्ध झारखंड का आधिकारिक संपादकीय विभाग है, जो निष्पक्ष, पारदर्शी और सामाजिक जागरूक पत्रकारिता के लिए समर्पित है। हम अनुभवी संपादकों, रिपोर्टरों, डिजिटल संवाददाताओं और कंटेंट राइटर्स की टीम हैं, जो सत्य और जिम्मेदारी की भावना से समाज के मुद्दों को सामने लाने का कार्य करती है।

हम हर खबर को तथ्यों, निष्पक्षता और जनहित के दृष्टिकोण से प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को केवल सूचना नहीं, बल्कि सच्चाई का पूरा चित्र मिले।

Latest News

Bokaro News: समाहरणालय परिसर में  दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का किया गया वितरण  Bokaro News: समाहरणालय परिसर में  दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल का किया गया वितरण 
Sahebganj News: राजमहल में जनगणना प्रशिक्षण जारी, अधिकारियों ने प्रगणकों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
Sahebganj News:वरिष्ठ पत्रकार को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि, पत्रकारों ने रखा दो मिनट का मौन
Sahebganj News: मध्य विद्यालय में टॉस से हुआ प्रबंधन समिति का पुनर्गठन, गफ्फार अंसारी बने अध्यक्ष
Sahebganj News: भाजपा कार्यकर्ताओं का भव्य विजय जुलूस, रंग-गुलाल और ‘जय श्री राम’ के नारों से गूंजा इलाका
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में स्मार्ट ऊर्जा प्रौद्योगिकी, इंटेलिजेंट कंट्रोल और ड्राइव्स पर एफडीपी का आयोजन
दिल दहला देने वाली वारदात, महिला की हत्या कर फर्श के नीचे दफनाया शव, 5 महीने बाद कंकाल मिला
'मोदी सरकार गरीब-मजदूरों के लिए अभिशाप': माले का हल्ला बोल, मधुबन में लाल झंडों के साथ गूंजे इंकलाबी नारे  
EXPLAINER: ममता इस्तीफा नहीं देंगी तो BJP का CM कैसे बनेगा! जानिए बंगाल में राज्यपाल के पास क्या हैं विकल्प
राष्ट्रपति से मुलाकात के बाद चड्ढा का बड़ा आरोप, ‘AAP बनी बदले की राजनीति का चेहरा’
Giridih News: सलूजा गोल्ड मिलीमीटर्स  में नन्हे बच्चों के लिए 'क्विज प्रतियोगिता' का शानदार आयोजन
Giridih News: उपायुक्त के जनता दरबार में उमड़ी भीड़, मौके पर ही कई समस्याओं का हुआ समाधान