Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

20.5 ग्राम ब्राउन शुगर, क्रेटा कार और अपाचे बाइक बरामद 

Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
(फ़ोटो)

हजारीबाग की कोर्रा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर दीपूगढ़ा में छापेमारी कर तीन अंतर्राज्यीय नशा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20.5 ग्राम ब्राउन शुगर, एक क्रेटा कार, एक अपाचे बाइक और तीन स्मार्टफोन बरामद किए हैं। गिरफ्तार आरोपियों में से एक का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है।

हजारीबाग: जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोर्रा थाना क्षेत्र से तीन युवकों को अवैध ब्राउन शुगर के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के पास से 20.5 ग्राम ब्राउन शुगर, तीन स्मार्टफोन, एक अपाचे मोटरसाइकिल और एक क्रेटा कार बरामद की है। इस कार्रवाई के बाद जिले में नशा कारोबारियों के बीच हड़कंप मच गया है।

जानकारी के अनुसार पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली थी कि कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढ़ा स्थित जिब्राल्टर हाउस के पास कुछ युवक अवैध ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री में जुटे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर) अमित आनंद के नेतृत्व में विशेष छापेमारी दल का गठन किया गया।

छापेमारी टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मौके से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकों की पहचान रोशन कुमार (21 वर्ष) और संदीप कुमार दांगी (27 वर्ष), दोनों निवासी लोवागड्ढा, जिला चतरा तथा सौरभ कुमार दांगी (22 वर्ष), निवासी शेरघाटी, गया (बिहार) के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार तीनों आरोपी फिलहाल चतरा निवासी अपने मामा कमल दांगी के घर में रह रहे थे।

तलाशी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से कुल 20.5 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद किया। साथ ही तीन स्मार्टफोन, एक अपाचे मोटरसाइकिल और एक क्रेटा कार भी जब्त की गई। पुलिस जांच में यह भी सामने आया है कि गिरफ्तार आरोपी सौरभ कुमार दांगी का पूर्व से आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ गिद्धौर थाना और कटकमसांडी (पेलावल) थाना में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामले दर्ज हैं। इस संबंध में कोर्रा थाना कांड संख्या 81/2026 दर्ज कर तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

यह भी पढ़ें: छड़वा डैम का जलस्तर घटा, हजारीबाग शहर में गहराने लगा पानी संकट

पुलिस की कार्रवाई की हो रही सराहना

हजारीबाग पुलिस द्वारा लगातार चलाए जा रहे नशा विरोधी अभियान को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन की सराहना की है। लोगों का कहना है कि युवाओं को नशे के जाल से बचाने के लिए इस तरह की कार्रवाई बेहद जरूरी है।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

छापेमारी दल में शामिल अधिकारी

अमित आनंद, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (सदर)

नेमधारी रजक, थाना प्रभारी कोर्रा

निशांत केरकेट्टा, थाना प्रभारी लोहसिंगना

तकनीकी शाखा एवं सशस्त्र बल के जवान

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Giridih News: अनुमंडल कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों के मुआवजे और बिजली-पानी को लेकर एकदिवसीय धरना Giridih News: अनुमंडल कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों के मुआवजे और बिजली-पानी को लेकर एकदिवसीय धरना
Giridih News: जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
Koderma News: देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल का भारी असर, झुमरी तिलैया समेत पूरे जिले में दवा दुकानें रहीं बंद
सुस्त संवेदकों पर कसेगा शिकंजा, काम लटकाकर 'रेट रिवीजन' का खेल खेलने वाली एजेंसियां होंगी डिबार
राहुल गांधी के बयान पर बोकारो में गरजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आदित्य साहू बोले- "कांग्रेस को गरीबों से चिढ़ है
Hazaribagh News: ऑल इंडिया फाइड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का भव्य समापन, अनुपोप बिस्वास बने चैंपियन
Hazaribagh News: सदर अस्पताल में 14 जून को लगेगा मेगा रक्तदान शिविर, तैयारियो को लेकर एसडीओ आदित्य पांडेय ने की बैठक
Hazaribagh News: विधायक प्रदीप प्रसाद पहुंचे पलाश मार्ट, स्वदेशी उत्पाद खरीदकर दिया ‘वोकल फॉर लोकल’ का संदेश
तेज रफ्तार बस ने खड़ी बोलेनो कार को रौंदा, सर्विसिंग सेंटर में घुसते ही मची अफरा-तफरी
Bokaro News: आदिवासी समाज की जमीन पर कब्जा गंभीर मामला: चंपई सोरेन
Bokaro News: विधायक अनूप सिंह से मिला आरसीएमयू का प्रतिनिधिमंडल, रांची आवास पर मजदूरों की समस्याओं पर हुआ गहन मंथन
Bokaro News: कृषक पाठशाला में खरीफ फसल कार्यशाला का आयोजन: आधुनिक तकनीकों से बढ़ेगी किसानों की आय