छड़वा डैम का जलस्तर घटा, हजारीबाग शहर में गहराने लगा पानी संकट

छड़वा डैम का जलस्तर घटा, हजारीबाग शहर में गहराने लगा पानी संकट
छड़वा डैम हजारीबाग.

हजारीबाग के छड़वा डैम का जलस्तर लगातार घट रहा है, जिससे शहर में पेयजल संकट की आशंका बढ़ने लगी है।

हजारीबाग: शहर को पानी उपलब्ध कराने वाले छड़वा डैम का जलस्तर इन दिनों लगातार घटता जा रहा है। डैम के किनारे पानी काफी पीछे हट गया है, जिससे आने वाले दिनों में जल संकट की आशंका बढ़ गई है। डैम के आसपास का बड़ा हिस्सा सूख चुका है और पानी का स्तर सामान्य से काफी कम हो गया है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गर्मी बढ़ने और बारिश नहीं होने के कारण जलस्तर तेजी से नीचे जा रहा है। इसका असर शहर के कई इलाकों में पेयजल आपूर्ति पर पड़ने लगा है। कई मुहल्लों में लोगों को समय पर पानी नहीं मिल पा रहा है, जिससे परेशानी बढ़ गई है। प्रशासन ने लोगों से पानी का सही उपयोग करने और अनावश्यक बर्बादी नहीं करने की अपील की है।

अधिकारियों का कहना है कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। साथ ही जल संरक्षण को लेकर भी लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

समाज सेवक डॉ देवेन्द्र सिंह ने कहा कि हर वर्ष गर्मी के मौसम में पानी की समस्या उत्पन्न हो जाती है, इसलिए स्थायी समाधान के लिए ठोस योजना बनाने की जरूरत है अभी शहर को बहुत कम पानी उपलब्ध हो पा रहा है।

यह भी पढ़ें: 96.6% के साथ हर्षिता चंद्रा बनी स्कूल टॉपर, एस्कॉट इंटरनेशनल स्कूल का शत-प्रतिशत रिजल्ट

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Samridh Media Desk
Samridh Media Desk Picture

Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.

Latest News

Pakur News: गणपुरा में आदि कर्म योगी अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर: ग्रामीणों की हुई सिकल सेल और बीपी-शुगर जांच Pakur News: गणपुरा में आदि कर्म योगी अभियान के तहत स्वास्थ्य शिविर: ग्रामीणों की हुई सिकल सेल और बीपी-शुगर जांच
Pakur News: संत मारिया गोरेट्टी स्कूल में कानूनी जागरूकता अभियान: छात्राओं को दी गई पॉक्सो एक्ट की जानकारी
Sahebganj News: देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल का महाअसर, शहर से गांव तक 700 दवा दुकानें रहीं पूरी तरह बंद
Giridih News: बालमुकुंद फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ माले का आर-पार, 26 मई को महाजाम का ऐलान, जेल भरो आंदोलन की चेतावनी
Giridih News: जीडी बगेड़िया मॉडर्न एंड वैदिक स्कूल में समर कैंप 2026 का भव्य समापन, बच्चों ने बिखेरे प्रतिभा के रंग
Giridih News: IQAC सेल के तत्वावधान में स्कॉलर बी.एड. कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला का द्वितीय दिवस संपन्न
Giridih News: अनुमंडल कार्यालय पर भाजपा का हल्ला बोल, किसानों के मुआवजे और बिजली-पानी को लेकर एकदिवसीय धरना
Giridih News: जिला स्तरीय खरीफ कार्यशाला का आयोजन, उपायुक्त रामनिवास यादव ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया शुभारंभ
Koderma News: देशव्यापी केमिस्ट हड़ताल का भारी असर, झुमरी तिलैया समेत पूरे जिले में दवा दुकानें रहीं बंद
सुस्त संवेदकों पर कसेगा शिकंजा, काम लटकाकर 'रेट रिवीजन' का खेल खेलने वाली एजेंसियां होंगी डिबार
राहुल गांधी के बयान पर बोकारो में गरजे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष, आदित्य साहू बोले- "कांग्रेस को गरीबों से चिढ़ है
Hazaribagh News: ऑल इंडिया फाइड रेटिंग शतरंज टूर्नामेंट का भव्य समापन, अनुपोप बिस्वास बने चैंपियन