Hazaribagh News: टीपी शाद्वाल कैरम बोर्ड टूर्नामेंट 2026 का हुआ शुभारंभ, मेयर अरविंद राणा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह

खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है: मेयर 

Hazaribagh News: टीपी शाद्वाल कैरम बोर्ड टूर्नामेंट 2026 का हुआ शुभारंभ, मेयर अरविंद राणा ने खिलाड़ियों का बढ़ाया उत्साह
(फ़ोटो)

हजारीबाग प्रेस क्लब में मेयर अरविंद राणा द्वारा “टीपी साद्वल कैरम बोर्ड टूर्नामेंट 2026” का भव्य उद्घाटन किया गया, जहाँ उन्होंने खेल को अनुशासन और सामाजिक सौहार्द का सशक्त माध्यम बताया। इस प्रतियोगिता के पहले चरण में शहर के कई प्रमुख खिलाड़ियों के बीच रोमांचक मुकाबले हुए, जिससे आयोजन स्थल खेल भावना और उत्साह से सराबोर रहा।

हजारीबाग: प्रेस क्लब में रविवार को “टीपी साद्वल कैरम बोर्ड टूर्नामेंट 2026” का भव्य शुभारंभ हजारीबाग नगर निगम के मेयर अरविंद राणा द्वारा किया गया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों, पत्रकारों एवं खेल प्रेमियों की उपस्थिति से आयोजन स्थल उत्साह और खेल भावना से सराबोर रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन मेयर अरविंद राणा द्वारा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया गया। इस अवसर पर मेयर अरविंद राणा ने कहा कि खेल केवल मनोरंजन का माध्यम नहीं बल्कि अनुशासन, एकता और आपसी भाईचारे का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि कैरम जैसे इंडोर खेल मानसिक एकाग्रता और धैर्य को मजबूत करते हैं तथा युवाओं को सकारात्मक दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मेयर ने हजारीबाग प्रेस क्लब द्वारा आयोजित इस प्रतियोगिता की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक सौहार्द को बढ़ावा देते हैं और प्रतिभाओं को मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को बेहतर प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं दीं।

टूर्नामेंट में निर्धारित सूची के अनुसार मुकाबले खेले गए। पहले चरण के मुकाबलों में कुणाल सिंह बनाम रुपेश कुमार दास, प्रदीप पाठक बनाम शशांक शेखर, रवि सिंह बनाम दीपक सिंह, अर्जुन टुडू बनाम अविरल लाल बिहारी, आशीष यादव बनाम एजाज आलम, मुरारी सिंह बनाम सितेश तिवारी, विवेक सिंह बनाम संजय लाल विश्वकर्मा, फैज अनवर बनाम अनिल राम, कृष्णा गुप्ता बनाम प्रदीप सिन्हा, अपराजिता पांडे बनाम कलाम खान, सागर कुमार बनाम रूपांशु चौधरी, अनुज सिन्हा बनाम सुशांत सोनी एवं रवि शर्मा बनाम सुमन सिन्हा के बीच रोमांचक मुकाबले हुए।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: उपायुक्त की अध्यक्षता में श्रम एवं नियोजन विभाग की समीक्षा बैठक

प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया, वहीं दर्शकों ने भी तालियों के साथ खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। आयोजन समिति ने बताया कि टूर्नामेंट के आगामी चरणों में विजेता खिलाड़ियों के बीच मुकाबले आयोजित किए जाएंगे।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: नेशनल आर्चरी चैंपियनशिप के लिए हरिद्वार रवाना हुए 18 प्रतिभावान खिलाड़ी

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा फीफा विश्व कप 2026 में जर्मनी का धमाका, कुरासाओ को 7-1 से रौंदा
अमेरिका में बड़ा विमान हादसा, 12 यात्रियों की मौत से मचा हड़कंप
16 जून का इतिहास: जब वेलनटीना तेरेश्कोवा बनीं अंतरिक्ष में जाने वाली दुनिया की पहली महिला
पाकिस्तान पर भारत का करारा प्रहार! स्मृति की तूफानी फिफ्टी, दीप्ति के पंजे में फंसी पूरी टीम
Palamu News: विनीत हत्याकांड के आरोपी दिलीप तिवारी का शहर में पैदल मार्च
किडनैपिंग नहीं, समंदर देखने का था प्लान! पुरी से मिला अर्जुन, करण-शिवा की तलाश जारी
Pakur News: बंद पत्थर खदान बना मौत का कुंड, 19 वर्षीय युवक की डूबने से मौत
Dhanbad News: अपर समाहर्ता विनोद कुमार की अध्यक्षता में राजस्व कार्यों की समीक्षा बैठक आयोजित
Dhanbad News: उपायुक्त आदित्य रंजन की अध्यक्षता में बैठक; तीन नए शैक्षणिक संस्थानों को मिली मंजूरी
Dhanbad News: 12 घंटे में सुलझा हलीम शेख हत्याकांड, संपत्ति विवाद में बेटे ने रची थी साजिश
Dumka News: विश्व रक्तदाता दिवस पर भव्य शिविर, 14 प्रबुद्ध नागरिकों ने किया स्वैच्छिक रक्तदान
Dumka News: नोनीहाट स्टेशन पर बड़ा हादसा, चलती ट्रेन में चढ़ने के दौरान कटा व्यापारी का पैर