Giridih News: नीति आयोग के सहयोग से NITI TARA प्लेटफॉर्म पर अधिकारियों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित

रियल टाइम आंकड़ों से विकास कार्यों की होगी समीक्षा

Giridih News: नीति आयोग के सहयोग से NITI TARA प्लेटफॉर्म पर अधिकारियों का अभिमुखीकरण कार्यक्रम आयोजित
(नीति आयोग तारा कार्यशाला)

गिरिडीह में नीति आयोग के सहयोग से जिला व प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के लिए NITI TARA प्लेटफॉर्म पर क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित हुआ, जिसमें DC रामनिवास यादव ने तकनीक व डेटा आधारित सुशासन पर जोर दिया।

गिरिडीह: जिला प्रशासन द्वारा नीति आयोग के सहयोग से जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों के लिए एनआईटीआई टीएआरए (टूलकिट फॉर एनालिसिस रिव्यू एंड एक्शन) प्लेटफॉर्म पर क्षमता निर्माण एवं अभिमुखीकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

कार्यक्रम का उद्देश्य अधिकारियों को आधुनिक डिजिटल शासन प्रणाली, डेटा- आधारित योजना निर्माण तथा विकास योजनाओं की प्रभावी निगरानी के लिए सक्षम बनाना था। इस अवसर पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने कहा कि वर्तमान समय में सुशासन एवं विकास योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के लिए तकनीक एवं साक्ष्य-आधारित निर्णय प्रक्रिया अत्यंत आवश्यक है। 

एनआईटीआई टीएआरए प्लेटफॉर्म नीति आयोग की एक महत्वपूर्ण पहल है, जो वास्तविक समय के आंकड़ों के आधार पर योजनाओं की समीक्षा, प्रगति की निगरानी तथा त्वरित निर्णय लेने में प्रशासन को सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि इस प्लेटफॉर्म के प्रभावी उपयोग से आकांक्षी जिला कार्यक्रम (एडीपी) एवं आकांक्षी प्रखंड कार्यक्रम (एबीपी) के तहत विकास कार्यों में और अधिक पारदर्शिता, जवाबदेही तथा गुणवत्तापूर्ण परिणाम सुनिश्चित किए जा सकेंगे। 

उपायुक्त ने सभी जिला एवं प्रखंड स्तरीय अधिकारियों को प्रशिक्षण में प्राप्त जानकारी का व्यवहारिक रूप से उपयोग करते हुए योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, समयबद्ध समीक्षा तथा जनहितकारी सेवाओं की गुणवत्ता में निरंतर सुधार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि तकनीक आधारित कार्य संस्कृति अपनाकर विकास योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना जिला प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। 

यह भी पढ़ें: Sahebganj News: जाति प्रमाण पत्र के सत्यापन में लापरवाही, मुखिया को अंचलाधिकारी का कारण बताओ नोटिस

प्रशिक्षण के दौरान अधिकारियों को एनआईटीआई टीएआरए प्लेटफॉर्म, डिवाइस एवं पोर्टल का विस्तृत परिचय एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही रियल-टाइम डैशबोर्ड, भू-स्थानिक योजना उपकरणों, एआई-सक्षम बैठक कार्यवृत्त तैयार करने की सुविधा तथा ज्ञान संसाधनों के प्रभावी उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त स्मृता कुमारी, आईएएस प्रशिक्षु, जिला योजना पदाधिकारी सहित जिला एवं प्रखंड स्तरीय संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: साहिबगंज में 'मौत का मकान' बना उत्पाद कार्यालय, कभी भी ढह सकता है जर्जर भवन

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान Dhanbad News: 'जीरो कोल लीकेज टॉलरेंस पॉलिसी' के तहत सीआईएसएफ ने चलाया विशेष वाहन जांच अभियान
Dhanbad News: बीसीसीएल में कोयला चोरी और अवैध खनन रोकने के लिए सीआईएसएफ का बड़ा अभियान
Palamu News: फोन पर दूसरी लड़की से बात करने का विरोध करने पर विवाहिता प्रताड़ित
Palamu News: परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में हथियार ले जाने और भीड़ लगाने पर रोक
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने कल्याण विभाग की योजनाओं की प्रगति की गहन समीक्षा की
Dumka News: राजकीय श्रावणी मेला 2026, उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने तैयारियों को लेकर की विभागवार समीक्षा
Dumka News: गम्हरा गांव के आदिवासी टोला में विशाल अजगर ने सियार को दबोचा, मचा हड़कंप
Dumka News: महिला को बंधक बनाकर मारपीट करने के मामले में छह आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल
Pakur News: आयुष विभाग के विशेष स्वास्थ्य शिविरों में 390 लोगों की हुई निःशुल्क जांच
Pakur News: पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह के निर्देश पर कदाचारमुक्त परीक्षा के लिए प्रशासन अलर्ट
Pakur News: प्रज्ञा केंद्र संचालकों का दो दिवसीय विशेष तकनीकी प्रशिक्षण कार्यक्रम शनिवार को हुआ संपन्न
Deoghar News: मेयर 19 जुलाई को नई दिल्ली में केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर से करेंगे मुलाकात