मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश: सरकारी कार्यालयों के बाहर हो पेयजल व्यवस्था

सभी जिलों के डीसी, एसपी और बीडीओ को सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का आदेश: सरकारी कार्यालयों के बाहर हो पेयजल व्यवस्था
सरकारी कार्यालयों के बाहर पेयजल व्यवस्था का निर्देश

झारखंड सरकार ने बढ़ती गर्मी और हीटवेव को देखते हुए महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर सभी सरकारी कार्यालयों के बाहर पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने का आदेश जारी किया गया है। साथ ही, सार्वजनिक स्थानों पर भी पानी की उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा गया है।

रांची: झारखंड सरकार ने राज्य में लगातार बढ़ रही गर्मी और हीटवेब को देखते हुए अहम निर्देश जारी किए हैं। सभी जिलों के डीसी, एसपी, थाना प्रभारी, सीओ, बीडीओ, पंचायत प्रतिनिधियों और सरकारी कार्यालयों को अपने दफ्तरों के बाहर एवं सार्वजनिक स्थानों पर आम लोगों के लिए पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया है।

इसके साथ ही पेयजल व्यवस्था से जुड़ी स्पष्ट सूचना भी प्रदर्शित करने का निर्देश दिया गया है, ताकि राहगीरों और आम लोगों को राहत मिल सके। सभी उपायुक्तों को यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि जहां भी जल संकट की स्थिति हो, वहां तत्काल टैंकरों के जरिए जलापूर्ति कराई जाए. साथ ही खराब चापाकलों की मरम्मत और अन्य वैकल्पिक व्यवस्थाएं भी जल्द की जाएं।


मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने शनिवार को सोशल मीडिया एक्स पर लिखा है कि किसी भी गांव, टोला या मोहल्ले में पेयजल की कमी के कारण लोगों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। यह प्रशासन और संबंधित विभागों की सामूहिक जिम्मेदारी है। मुख्यमंत्री ने भीषण गर्मी के इस दौर में प्रशासन को पूरी संवेदनशीलता, तत्परता और मानवीय दृष्टिकोण के साथ काम करने का निर्देश दिया है।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़ Palamu News: उपायुक्त दिलीप प्रताप सिंह शेखावत का कड़ा एक्शन: लापरवाही बरतने पर कई एलएस (LS) को शोकॉज़
Palamu News: जमीन विवाद में खूनी संघर्ष: रामपुर गांव में ताबड़तोड़ फायरिंग, एक युवक की मौत, 5 गंभीर
Ramgarh News: प्रखंड स्तरीय खरीफ फसल कार्यशाला संपन्न, कम बारिश में बेहतर पैदावार के लिए किसानों को मिले टिप्स
Ramgarh News: उपायुक्त ऋतुराज की बड़ी बैठक, यूटिलिटी टास्क फोर्स की समीक्षा में लंबित मामलों को जल्द निपटाने का निर्देश
Hazaribagh News: सीसीटीवी कलयुग में महादेव की तीसरी आंख, अपराधियों पर रखती है पैनी नजर: थाना प्रभारी
झारखंड में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल: 36 IAS अधिकारियों का तबादला, कई जिलों और विभागों को मिले नए चेहरे
Dumka News: सखी मंडल की दीदियों को मिला टोटो का तोहफा, प्रमुख और बीडीओ ने फीता काटकर बांटे वाहन
Dhanbad News: जन समस्याओं को लेकर कांग्रेस का धरना, भ्रष्टाचार व अवैध खनन पर उठाई आवाज
Dhanbad News: सर्वमंगला पब्लिक स्कूल तेतुलमारी में समर कैंप का भव्य समापन, बच्चों की रचनात्मकता ने जीता सबका दिल
Dhanbad News: किसानों की आय बढ़ाने पर प्रशासन का विशेष जोर, एक सप्ताह के भीतर लाइसेंस और बीज-खाद के आवेदन का आदेश
Giridih News: स्कॉलर बीएड कॉलेज में व्याख्यान श्रृंखला संपन्न, पाँचवें दिन "मार्गदर्शन एवं परामर्श" पर हुआ मंथन
Giridih News: मारवाड़ी महिला समिति द्वारा दो दिवसीय समर कैंप का आयोजन, बच्चों ने दिखाए अपने हुनर