ऐतिहासिक शुरुआत: नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने लॉन्च किया भवन नियमितीकरण ऑनलाइन पोर्टल

300 वर्गमीटर तक के मकानों का ही होगा नियमितीकरण

ऐतिहासिक शुरुआत: नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने लॉन्च किया भवन नियमितीकरण ऑनलाइन पोर्टल
(फ़ोटो)

नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने झारखंड अनाधिकृत निर्मित भवन नियमितीकरण नियमावली-2026 पोर्टल का शुभारंभ किया। इसके तहत G+2 और 300 वर्गमीटर तक के भवनों को निर्धारित शुल्क देकर नियमित कराया जा सकेगा।

रांची: नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने गुरुवार को प्रोजेक्ट भवन से झारखंड अनाधिकृत निर्मित भवन नियमितीकरण नियमावली, 2026 के ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि यह एक ऐतिहासिक क्षण है जहाँ राज्य की जनता को एक मौक़ा प्रदान किया जा रहा है कि वे अनाधिकृत तरीक़े से बने अपने मकानों का नियमितीकरण करा सकेंगे। जो लोग चिंतित थे कि उनके अनियमित मकानों का क्या होगा सरकार इस दिशा में राहत देते हुए भवन नियमितीकरण योजना ले कर आई है। अब लोग पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर अपना मकान नियमित करा सकेंगे।

भवन नियमितीकरण योजना की सफलता के लिए लोगों का सहयोग एवं समर्थन जरूरी

सुदिव्य कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन की प्रबल इच्छाशक्ति थी कि राज्य के लोगों को राहत देते हुए अनियमित मकानों को नियमितीकरण करने का एक मौक़ा जरूर दिया जाना चाहिए। इसी के मद्देनजर नगर विकास विभाग ने बड़े कठिन और अथक प्रयासों के बाद यह योजना तैयार हुई है और अब ऑनलाइन पोर्टल का शुभारंभ हो गया है। लोग अब पोर्टल के माध्यम से अपने मकानों के नियमितीकरण के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और अपने मकानों को नियमित करा सकेंगे। उन्होंने कहा कि राज्य की जनता का समर्थन और सहयोग जरूरी है ताकि इस योजना को सफल बनाया जा सके। 

भवन नियमितीकरण के उद्देश्य को पूरा करना हम सब की जवाबदेही

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि सरकार की नीतियों का अनुपालन में जनता की भागीदारी महत्वपूर्ण है। उन्होंने कहा कि भवन नियमितीकरण का उद्देश्य  अनियमितीकरण को बढ़ावा देना नहीं है बल्कि जो लोग बिना नक्शा और मास्टर प्लान के अपना मकान बना लिए है ये उन लोगों के लिए एक मौक़ा है। सरकार ने नियमितीकरण नियमावली को बहुत ही सरल और लिबरल बनाया है और नियमित करने में लगने वाली राशि को भी तीन किस्तों में भुगतान का प्रावधान कर लोगों को राहत देने का काम किया है । इसके उद्देश्य को पूरा करना हम सब की जवाबदेही है।

शहरीकरण व्यवस्थित ढंग से हो इसके प्रति सरकार गंभीर

प्रधान सचिव सुनील कुमार ने कहा कि सरकार नगरीय क्षेत्रों के विकास को गंभीरता से ले रही है। शहर की सूरत बदल रही है। इंफ्रास्ट्रक्चर पर जोर दिया जा रहा है। रांची में 3 फ्लाइओवर बन कर तैयार हैं, सिरमटोली कनेक्टिंग फ्लाइओवर भी ऑनगोइंग है। अरगोड़ा, करमटोली और हरमू 3 नए फ्लाइओवर की स्वीकृति मिल चुकी है। जमशेदपुर और धनबाद में भी फ्लाईओवर बन रहे  हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन का निदेश है कि शहरीकरण अव्यवस्थित ढंग से ना हो। रोड ,फुटपाथ , टाउनहॉल, नाली  सभी व्यवस्थित हों। शहरों में उन्नत बस स्टैंड हो। इस दिशा में काम जारी है। म्युनिसिपल के रेवन्यू बढ़ाने पर भी फोकस है। मानव संसाधन पर भी ज़ोर दिया जा रहा है । टाउन प्लानर, इंजीनियर आदि की नियुक्ति सरकार ने की है। उन्होंने कहा कि भवन नियमितीकरण नियमावली 2026 को हम योजना कह सकते हैं। इससे लोगों को एक बार मौका दिया जा रहा है कि वे अपने मकानों को नियमित करा सकेंगे। उन्होंने इसकी प्रक्रिया की जानकारी दी। कहा कि इसके शुभारंभ से लेकर 2  माह के अंदर ऑनलाइन आवेदन करना है और 6 माह के अंदर नियमितीकरण का निर्णय लिया जा सकेगा। साथ ही G+2 और 300 वर्गमीटर से कम में बने मकानों का ही नियमितीकरण होगा। 

भवन नियमितीकरण योजना लोगों के लिए राहत

सूरज कुमार डायरेक्टर सूडा ने कहा कि भवन नियमितीकरण नियमावली -2026 सरकार का ऐतिहासिक कदम है। किसी कारण से लोगों ने अपने मकान को बिना नक्शा पास कराए बना लिया है, ऐसे अनाधिकृत रूप से बने भवन का नियमतीकरण का निर्णय सरकार ने लिया है ताकि झारखंड के नागरिकों को राहत पहुंचाई जाय। भवन नियमितीकरण योजना का लाभ सभी लोग उठायें। झारखंड अनाधिकृत निर्मित भवन नियमितीकरण नियमावली, 2026 का लाभ लेने के लिए पोर्टल का शुभारंभ हो गया है। इस पोर्टल में जाकर ऑनलाइन आवेदन करें। आवेदन के लिए 2माह का समय है। राशि का भुगतान भी किस्तों में कर सकेंगे। सरकार ने लोगों को राहत देने के उद्देश्य से ऐसा प्रावधान किया है। 

इस अवसर पर पोर्टल पर किस प्रकार आवेदन करना है इसका लाइव डेमोंस्ट्रेशन निदेशक सूडा सूरज कुमार ने मंत्री जी के समक्ष दिया। इस अवसर पर नगर विकास विभाग के विशेष सचिव ज्ञानेंद्र कुमार, अपर सचिव जुल्फिकार अली, धनबाद नगर आयुक्त आशीष सहित नगर विकास एवं राज्य शहरी विकास अभिकरण के पदाधिकारीगण और फिक्की के पदाधिकारी उपस्थित थे। 

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Sahebganj News: युवाओं का संकल्प: एनएसएस के बैनर तले राजमहल में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन Sahebganj News: युवाओं का संकल्प: एनएसएस के बैनर तले राजमहल में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन
Sahebganj News: स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप: आधी रात को अस्पतालों के औचक निरीक्षण पर निकले सिविल सर्जन
Pakur News: सांस्कृतिक विरासत का सम्मान: महेशपुर में विधायक स्टीफन मरांडी ने बांटे ढोल, नगाड़ा और मांदर
Giridih News: ग्रीन कार्ड से एनएफएसए: राशन कार्ड परिवर्तन और आधार सीडिंग कार्यों में तेजी लाने की हिदायत
Giridih News: शराब तस्करी पर प्रहार: पुलिस ने पिकअप वैन से जब्त की 15 पेटी विदेशी शराब, दो गिरफ्तार
Giridih News: पंचायती राज की समीक्षा: डीडीसी ने 15वें वित्त आयोग की योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
Giridih News: कौशल से रोजगार तक: डीसी ने युवाओं को ट्रेनिंग के बाद प्लेसमेंट दिलाने पर दिया जोर
ऐतिहासिक शुरुआत: नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार ने लॉन्च किया भवन नियमितीकरण ऑनलाइन पोर्टल
Hazaribagh News: ब्राउन शुगर पर प्रहार: पुलिस ने 169 ग्राम नशीले पदार्थ के साथ तीन को दबोचा
Hazaribagh News: एसपी ने अपराध समीक्षा बैठक में सभी पुलिस अधिकारियों को दिए सख्त दिशा-निर्देश
Hazaribagh News: बैंक डकैती का खुलासा: वाराणसी से तीन लुटेरे गिरफ्तार, 20 लाख नकद और भारी मात्रा में सोना बरामद
Bokaro News: 24 घंटे में न्याय: पुलिस की बड़ी सफलता, महिला की गला रेतकर हत्या करने वाला आरोपी दबोचा गया