Pakur News: सांस्कृतिक विरासत का सम्मान: महेशपुर में विधायक स्टीफन मरांडी ने बांटे ढोल, नगाड़ा और मांदर

आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन पर दिया जोर

Pakur News: सांस्कृतिक विरासत का सम्मान: महेशपुर में विधायक स्टीफन मरांडी ने बांटे ढोल, नगाड़ा और मांदर
(फ़ोटो)

महेशपुर प्रखंड कार्यालय में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी ने 27 लाभुकों के बीच पारंपरिक वाद्य यंत्रों का वितरण किया। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति और लोककला झारखंड की अनमोल धरोहर है, जिसका संरक्षण हम सभी का सामूहिक कर्तव्य है।

महेशपुर: कार्यालय के सभागार में समेकित जनजाति विकास अभिकरण के तत्वावधान में पारंपरिक वाद्य यंत्र वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी जी शामिल हुए। इस अवसर पर झामुमो जिला सचिव माईकिल मुर्मू, प्रखंड अध्यक्ष अब्दुल वदूद, जिला संगठन सचिव अनारुद्दीन मियां, जिप सदस्य सामसुन मुर्मू, प्रखंड प्रमुख शुभलक्ष्मी मुर्मू, प्रखंड उपप्रमुख नसीमा खातून,प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ. सिद्धार्थ शंकर यादव एवं बीपीओ रिजवान फारूकी भी उपस्थित रहे।

आदिवासी संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन के उद्देश्य से विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी जी द्वारा 27 लाभुकों के बीच पारंपरिक वाद्य यंत्र—जैसे ढोल, नगाड़ा, मांदर एवं घुंघरू—का वितरण किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक प्रो. स्टीफन मरांडी जी ने कहा कि झारखंड की पहचान उसकी समृद्ध आदिवासी संस्कृति और परंपराओं से है। सरकार सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने कहा कि आदिवासी संस्कृति, परंपरा और लोककला हमारी अमूल्य धरोहर हैं, जिनका संरक्षण और आने वाली पीढ़ियों तक सशक्त रूप से पहुंचाना हम सभी का कर्तव्य है।

उन्होंने आगे कहा कि अपनी सांस्कृतिक पहचान को मजबूत करना समाज के समग्र विकास की आधारशिला है। महेशपुर विधानसभा क्षेत्र की सांस्कृतिक विरासत और जनहित के संरक्षण हेतु मैं निरंतर समर्पित हूं। कार्यक्रम के दौरान लाभुकों ने पारंपरिक वाद्य यंत्र प्राप्त कर खुशी जाहिर की और आदिवासी सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया। 

इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष रूहुल अमीन,प्रखंड उपाध्यक्ष एनामुल हक, प्रखंड उपाध्यक्ष मैईनुद्दीन अंसारी,प्रखंड सह सचिव नसीम अहमद, प्रखंड सह सचिव अभिषेक कुमार सिंह (गोलक), हबीबुर रहमान (पोल्टू), पप्पु अंसारी, मो. असद, जाबिर अली (टाइगर), मोताहर शेख, मुन्ना प्यारेलाल मुर्मू, रईसुद्दीन अंसारी, केताबुल शेख, मो. सामु, नूर आलम, मिलन शेख, अबुल हसन, तारिक अनवर, मृणाल हांसदा, लक्ष्मण मरांडी, साऊल हांसदा, माफिज शेख, गेब्रियल सोरेन, फुड़ू शेख, रहमान शेख सहित अन्य झामुमो कार्यकर्ता, प्रखंड कर्मी एवं ग्राम प्रधान मौजूद थे।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Dumka News: प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता मूल्यांकन संपन्न Dumka News: प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता मूल्यांकन संपन्न
Deoghar News: नई पहल: आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ICPRD ने शुरू किया विशेष अभियान
Palamu News: शराब तस्करी पर स्ट्राइक: हुसैनाबाद पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त की 100 बोतल शराब
Palamu News: उपायुक्त संदीप कुमार और एसडीओ अजय रजक ने आयुक्त को दी जिले की अद्यतन जानकारी
Sahebganj News: बेटियों का सुरक्षा कवच: एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, सिविल सर्जन ने छात्राओं को किया प्रेरित
Sahebganj News: युवाओं का संकल्प: एनएसएस के बैनर तले राजमहल में नशा मुक्त भारत अभियान का आयोजन
Sahebganj News: स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप: आधी रात को अस्पतालों के औचक निरीक्षण पर निकले सिविल सर्जन
Pakur News: सांस्कृतिक विरासत का सम्मान: महेशपुर में विधायक स्टीफन मरांडी ने बांटे ढोल, नगाड़ा और मांदर
Giridih News: ग्रीन कार्ड से एनएफएसए: राशन कार्ड परिवर्तन और आधार सीडिंग कार्यों में तेजी लाने की हिदायत
Giridih News: शराब तस्करी पर प्रहार: पुलिस ने पिकअप वैन से जब्त की 15 पेटी विदेशी शराब, दो गिरफ्तार
Giridih News: पंचायती राज की समीक्षा: डीडीसी ने 15वें वित्त आयोग की योजनाओं में तेजी लाने का दिया निर्देश
Giridih News: कौशल से रोजगार तक: डीसी ने युवाओं को ट्रेनिंग के बाद प्लेसमेंट दिलाने पर दिया जोर