Palamu News: शराब तस्करी पर स्ट्राइक: हुसैनाबाद पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त की 100 बोतल शराब

वाहन चालक विक्रांत सिंह मौके से किया गया गिरफ्तार

Palamu News: शराब तस्करी पर स्ट्राइक: हुसैनाबाद पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त की 100 बोतल शराब
(फ़ोटो)

हुसैनाबाद पुलिस ने दंगवार ओपी क्षेत्र में छापेमारी कर एक एक्सयूवी-500 वाहन से 100 बोतल अवैध टनाका शराब बरामद की है। पुलिस ने हरियाणा नंबर की गाड़ी को जब्त करते हुए चालक विक्रांत सिंह को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

हुसैनाबाद: बिहार में लागू शराबबंदी कानून के बीच झारखंड से हो रही शराब तस्करी पर हुसैनाबाद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए अवैध शराब की खेप पकड़ने में सफलता हासिल की है। दंगवार ओपी क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक काले रंग की एक्सयूवी-500 वाहन से 100 बोतल अवैध देशी टनाका शराब बरामद की। मौके से वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार हुसैनाबाद के अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी दिव्यांश शुक्ला को 13 मई 2026 को करीब 11:30 बजे सूचना मिली थी कि हरियाणा नंबर की एक एक्सयूवी-500 वाहन से शराब लोड कर दंगवार मार्ग के रास्ते बिहार ले जाई जा रही है। सूचना मिलते ही दंगवार ओपी चेक पोस्ट के समीप हुसैनाबाद थाना प्रभारी चंदन कुमार के नेतृत्व में सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया।जांच के दौरान एचआर-26-बीजेड-0496 नंबर की एक्सयूवी-500 को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में वाहन से चार पेटी अवैध देशी टनाका शराब बरामद हुई। प्रत्येक पेटी में 25 बोतल शराब रखी गई थी। इस प्रकार कुल 100 बोतल शराब जब्त की गई। 

पुलिस ने शराब के साथ वाहन को भी कब्जे में ले लिया।गिरफ्तार चालक की पहचान विक्रांत सिंह, पिता रामाश्रय सिंह, निवासी बहेरा थाना हुसैनाबाद, जिला पलामू के रूप में हुई है। मामले में हुसैनाबाद थाना कांड संख्या 103/26 के तहत विभिन्न धाराओं एवं उत्पाद अधिनियम के अंतर्गत प्राथमिकी दर्ज कर आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस ने कहा कि बिहार सीमा से जुड़े इलाकों में शराब तस्करी रोकने के लिए जांच अभियान लगातार तेज किया जाएगा।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

Bokaro News: पुलिस ने चंद्रपुरा गृहभेदन कांड का किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार Bokaro News: पुलिस ने चंद्रपुरा गृहभेदन कांड का किया उद्भेदन, चार आरोपी गिरफ्तार
Dhanbad News: बीआइटी सिंदरी में 'क्रिटिकल मिनरल्स' पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी शुरू
Dhanbad News: स्वास्थ्य सुविधाओं को बेहतर बनाने के लिए प्रशासन सख्त, डीडीसी ने दिए कड़े निर्देश
Dhanbad News: डिजिटल शिक्षा की ओर कदम: डीएवी सिंदरी के छात्रों ने बीआइटी के हाईटेक पुस्तकालय का किया भ्रमण
Dumka News: उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने शिकारीपाड़ा के मलूटी चेकपोस्ट का किया औचक निरीक्षण
Dumka News: सशक्तिकरण का सफर: डीसी ने सखी मंडल की 4 दीदियों को सौंपी टोटो की चाबियां
Dumka News: डिजिटल शोध की ओर कदम: SKMU में शिक्षकों ने सीखा SPSS सॉफ्टवेयर से डेटा विश्लेषण
Dumka News: प्रोजेक्ट गर्ल्स हाई स्कूल में तीन दिवसीय शिक्षक आवश्यकता मूल्यांकन संपन्न
Deoghar News: नई पहल: आदिवासी महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए ICPRD ने शुरू किया विशेष अभियान
Palamu News: शराब तस्करी पर स्ट्राइक: हुसैनाबाद पुलिस ने लग्जरी कार से जब्त की 100 बोतल शराब
Palamu News: उपायुक्त संदीप कुमार और एसडीओ अजय रजक ने आयुक्त को दी जिले की अद्यतन जानकारी
Sahebganj News: बेटियों का सुरक्षा कवच: एचपीवी टीकाकरण अभियान तेज, सिविल सर्जन ने छात्राओं को किया प्रेरित