"मेरे खिलाफ रची गई साजिश"— अवैध वसूली के आरोपों के बाद समाजसेवी तरुण गुप्ता ने दर्ज कराई FIR
अवैध वसूली के आरोपों को बताया निराधार और तथ्यहीन
जामताड़ा के समाजसेवी तरुण कुमार गुप्ता ने अपने खिलाफ लगाए गए कथित झूठे आरोपों को लेकर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने तीन लोगों पर मानहानि, धमकी, गाली-गलौज और मारपीट का आरोप लगाया है।
जामताड़ा: जिले के समाजसेवी एवं नगर पंचायत की गतिविधियों से जुड़े तरुण कुमार गुप्ता ने अपने खिलाफ लगाए गए कथित झूठे आरोपों को लेकर जामताड़ा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है। उन्होंने चंद्र मोहन दत्त, पप्पू चौधरी एवं मुकेश कुमार सिंह के खिलाफ लिखित शिकायत देते हुए मानहानि, गाली-गलौज, धमकी एवं मारपीट का आरोप लगाया है।
दर्ज आवेदन में तरुण कुमार गुप्ता ने कहा है कि उनके खिलाफ सुनियोजित तरीके से झूठे और निराधार आरोप लगाकर उनकी सामाजिक एवं राजनीतिक छवि को धूमिल करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने विशेष रूप से अवैध वसूली के आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए कहा कि इन आरोपों का कोई तथ्यात्मक आधार नहीं है।


उन्होंने कहा कि नगर पंचायत में सभी शुल्क और राजस्व वसूली संस्थागत निर्णयों के तहत होती है। ऐसे में किसी एक व्यक्ति पर आरोप लगाना उचित नहीं है। यदि किसी को आपत्ति है, तो उसे संबंधित विभाग के समक्ष तथ्य प्रस्तुत करने चाहिए।
तरुण कुमार गुप्ता ने आरोप लगाने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की चेतावनी देते हुए प्रशासन से निष्पक्ष जांच की मांग की है। फिलहाल, पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.


