Giridih News: जमुआ का लाल बना अफसर, रविशंकर ने BPSC में हासिल की 7वीं रैंक

दिल्ली और पटना में तैयारी कर हासिल की बड़ी सफलता

Giridih News: जमुआ का लाल बना अफसर, रविशंकर ने BPSC में हासिल की 7वीं रैंक
BPSC में 7वीं रैंक हासिल करने वाले रविशंकर।

गिरिडीह जिले के जमुआ निवासी रविशंकर ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में 7वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। समाजसेवी सुरंजन सिंह के पुत्र रविशंकर का चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी के पद पर हुआ है।

गिरिडीह: जमुआ के युवा रविशंकर ने 70वीं बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) परीक्षा में 7वीं रैंक हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इस शानदार सफलता के साथ उनका चयन ग्रामीण विकास पदाधिकारी (Rural Development Officer) पद के लिए हुआ है।

रविशंकर, क्षेत्र के प्रख्यात समाजसेवी सुरंजन सिंह के पुत्र हैं। परीक्षा परिणाम घोषित होते ही उनके आवास पर बधाई देने वालों का तांता लग गया और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई।

संघर्ष और मेहनत का मिला फल

रविशंकर ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा संत अरविंदो कॉन्वेंट, मिर्जागंज से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने डीएवी हेहल, रांची से इंटरमीडिएट तथा बंगलोर विश्वविद्यालय से स्नातक की पढ़ाई पूरी की। BPSC परीक्षा की तैयारी के लिए उन्होंने दिल्ली और पटना में वर्षों तक कठिन परिश्रम किया।

पिता ने जताया गर्व

समाजसेवी सुरंजन सिंह ने बेटे की सफलता पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा कि यह उपलब्धि उसकी मेहनत, अनुशासन और सभी शुभचिंतकों के आशीर्वाद का परिणाम है। उन्होंने विश्वास जताया कि रविशंकर एक ईमानदार अधिकारी बनकर समाज और गांवों की सेवा करेंगे।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव ने किया नशामुक्ति जिला स्तरीय कार्यशाला का शुभारंभ

ग्रामीण विकास को बनाएंगे प्राथमिकता

रविशंकर ने कहा कि गांवों में रहकर उन्होंने आम लोगों की समस्याओं को करीब से देखा है। उनकी प्राथमिकता सरकारी योजनाओं को बिना किसी बाधा के जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना, शिक्षा को बढ़ावा देना और महिला सशक्तिकरण के लिए काम करना होगा।

यह भी पढ़ें: Giridih News: उपायुक्त रामनिवास यादव की अध्यक्षता में नीट-यूजी परीक्षा की विधिक समीक्षा

क्षेत्र में जश्न का माहौल

रविशंकर की सफलता पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। स्थानीय युवाओं ने कहा कि उनकी उपलब्धि क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Giridih News: जमुआ का लाल बना अफसर, रविशंकर ने BPSC में हासिल की 7वीं रैंक Giridih News: जमुआ का लाल बना अफसर, रविशंकर ने BPSC में हासिल की 7वीं रैंक
बहराइच में नाबालिग के लापता होने पर बवाल, दो पक्षों में तनाव, भारी पुलिस बल तैनात
सोते समय भाई-भाभी और 3 साल के मासूम की हत्या, गोरखपुर में दिल दहला देने वाली वारदात
महिला टी20 विश्व कप 2026: दक्षिण अफ्रीका ने भारत को 6 विकेट से हराया, भारत को पहली हार झेलनी पड़ी
Giridih News: जिला निर्वाचन पदाधिकारी रामनिवास यादव के निर्देश पर बीएलओ प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू
Koderma News: प्रखंड मुख्यालय पर बीडीओ और सीओ के नेतृत्व में सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में धूमधाम से मनाया गया 12वां अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
Koderma News: केंद्रीय मंत्री अन्नपूर्णा देवी ने डोमचांच में कैडेटों संग किया योगाभ्यास
Koderma News: योग दिवस कार्यक्रम में प्रोटोकॉल उल्लंघन, विधायक डॉ. नीरा यादव भड़कीं
Koderma News: श्री हनुमान संकीर्तन मंडल का 45वां ऐतिहासिक स्थापना दिवस समारोह आयोजित
Koderma News: मंडल कारा में बंदियों के बीच कराया गया सामूहिक विधिक योगाभ्यास
Koderma News: डहुआटोल पत्थर खदान से 26 वर्षीय दशरथ यादव का शव बरामद