‘प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ अभियान के तहत नोएडा में शरबत वितरण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

‘प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ अभियान के तहत नोएडा में शरबत वितरण एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
नोएडा में ‘प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ अभियान के तहत शरबत वितरण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया।

नोएडा में ‘प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ अभियान के तहत जन-जागरूकता कार्यक्रम और शरबत वितरण का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को सिंगल यूज प्लास्टिक के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करना और पर्यावरण संरक्षण के लिए प्रेरित करना था।

नोएडा:  भीषण गर्मी के बीच पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से वाईएसएस फाउंडेशन द्वारा सेक्टर-37, नोएडा में *‘प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ’* अभियान के अंतर्गत शरबत वितरण एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न सामाजिक संगठनों, पर्यावरणविदों, युवाओं तथा स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्लास्टिक-मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लिया।

कार्यक्रम में *मार्गस्था रिसर्च फाउंडेशन के निदेशक रंजन साव* विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। उन्होंने अभियान की सराहना करते हुए कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण आज वैश्विक स्तर पर एक गंभीर पर्यावरणीय चुनौती बन चुका है, जिसके समाधान के लिए व्यापक जनसहभागिता और व्यवहारिक बदलाव आवश्यक हैं।

अपने संबोधन में श्री रंजन साव ने कहा, “पर्यावरण संरक्षण केवल एक अभियान नहीं, बल्कि हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है। प्लास्टिक का अत्यधिक उपयोग हमारे जल स्रोतों, भूमि और जैव विविधता को गंभीर रूप से प्रभावित कर रहा है। यदि हम अपने दैनिक जीवन में प्लास्टिक एवं डिस्पोजेबल बर्तनों के स्थान पर स्टील तथा अन्य पुनः उपयोग योग्य विकल्पों को अपनाएं, तो प्लास्टिक कचरे को काफी हद तक कम किया जा सकता है। ऐसे जन-जागरूकता कार्यक्रम समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें पर्यावरण-अनुकूल जीवनशैली अपनाकर स्वच्छ, स्वस्थ और हरित भारत के निर्माण में योगदान देना चाहिए।”

कार्यक्रम के दौरान राहगीरों, ऑटो चालकों, श्रमिकों तथा स्थानीय नागरिकों को स्टील के बर्तनों में शीतल शरबत वितरित किया गया। साथ ही उन्हें सिंगल-यूज प्लास्टिक एवं डिस्पोजेबल वस्तुओं के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक करते हुए कपड़े के थैले, स्टील के बर्तनों तथा अन्य पुनः उपयोग योग्य उत्पादों के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया।

यह भी पढ़ें: कानपुर देहात के स्कूलों में बिना अनुमति बाहरी लोगों के प्रवेश पर रोक, बीएसए का आदेश

*वाईएसएस फाउंडेशन के निदेशक श्री सचिन गुप्ता* ने कहा, “‘प्लास्टिक हटाओ, पर्यावरण बचाओ’ केवल एक नारा नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए सुरक्षित, स्वच्छ और स्वस्थ पर्यावरण सुनिश्चित करने का संकल्प है। समाज के प्रत्येक व्यक्ति को इस दिशा में सक्रिय भूमिका निभानी होगी और पर्यावरण संरक्षण को जनआंदोलन का स्वरूप देना होगा।”

यह भी पढ़ें: औरैया में बारिश की बेरुखी, तिल की बुआई रुकी, किसानों की बढ़ी चिंता

इस अवसर पर *अंकुर शर्मा (तरुण टूर एंड ट्रेवल्स), दीपक सिंघल (प्रदेश अध्यक्ष, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन आयोग, उत्तर प्रदेश), महेश चौहान (जिला अध्यक्ष, भाजपा), अशोक श्रीवास्तव (अध्यक्ष, नवरत्न फाउंडेशन), मनीष गुप्ता, एन.के. अग्रवाल, सत्य नारायण गोयल (संरक्षक, वाईएसएस फाउंडेशन), सहायक पुलिस आयुक्त उमेश कुमार, चौकी प्रभारी अंकुर चौधरी, विक्रांत चौधरी, अविनाश सिंह तथा गीथु कृष्णा एम.जी. (पर्यावरणविद्, मार्गस्था रिसर्च फाउंडेशन)* सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पर्यावरण प्रेमियों एवं युवाओं ने सहभागिता की।

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण तथा प्लास्टिक-मुक्त समाज के निर्माण हेतु सक्रिय योगदान देने का संकल्प लिया। आयोजकों ने बताया कि भविष्य में भी पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता, जल संरक्षण एवं सतत विकास से जुड़े ऐसे जनहितकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित किए जाएंगे, ताकि समाज में पर्यावरणीय जागरूकता को और अधिक सशक्त बनाया जा सके।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान