लखनऊ में चोरी से ज्यादा चौंकाई चोरों की हरकत, 26 घंटे तक बंद घर में क्या करते रहे चोर?

चोरों ने घर में शराब पी, खाना खाया और ड्राई फ्रूट्स भी खाए

लखनऊ में चोरी से ज्यादा चौंकाई चोरों की हरकत, 26 घंटे तक बंद घर में क्या करते रहे चोर?
लखनऊ में चोरी की वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई।

लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में चोरी की एक हैरान करने वाली घटना सामने आई है। बंद मकान में घुसे दो चोर करीब 26 घंटे तक घर के अंदर ही रुके रहे।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के गुडंबा थाना क्षेत्र में चोरी की एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक बंद मकान में घुसे दो चोर करीब 26 घंटे तक घर के अंदर ही डटे रहे। इस दौरान उन्होंने घर में शराब पी, खाना खाया, एसी चलाया, ड्राई फ्रूट्स खाए और जाते-जाते लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण तथा नकदी लेकर फरार हो गए। पूरी घटना पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।

जानकारी के अनुसार, गुडंबा थाना क्षेत्र की मोहम्मदपुर खत्री पुलिस चौकी अंतर्गत बसेरा विहार कॉलोनी, कल्याणपुर निवासी प्रशांत मणि त्रिपाठी 31 मई को अपने बच्चों के साथ गुरुग्राम चले गए थे। शनिवार, 27 जून को जब वह वापस घर लौटे तो मकान के ताले टूटे मिले। घर के अंदर सामान बिखरा पड़ा था और पत्नी के लाखों रुपये मूल्य के सोने-चांदी के आभूषण तथा 26 हजार रुपये नकद गायब थे।

पीड़ित ने पड़ोस में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो चौंकाने वाला खुलासा हुआ। फुटेज के मुताबिक 25 जून की रात करीब 12:32 बजे दो चोर मकान में दाखिल हुए और करीब 26 घंटे तक वहीं रुके रहे।

इस दौरान आरोपियों ने घर में आराम से शराब पी, खाना बनाया और खाया, एसी चलाकर समय बिताया तथा ड्राई फ्रूट्स भी खाए। इतना ही नहीं, उन्होंने घर की दीवारों और शीशों पर अभद्र गालियां लिखीं और अश्लील चित्र भी बनाए। इसके बाद 26 जून की रात करीब 2:15 बजे दोनों चोर चोरी का सामान लेकर मकान से बाहर निकलते हुए सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए।

यह भी पढ़ें: जम्मू-कश्मीर के भद्रवाह में गोलीबारी, एक व्यक्ति की मौत, एसओजी के तीन जवान घायल

पीड़ित प्रशांत मणि त्रिपाठी ने पुलिस को सीसीटीवी फुटेज और अन्य साक्ष्य सौंपते हुए आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है।

गुडंबा थाना प्रभारी अंजनी कुमार ने बताया कि पीड़ित की तहरीर के आधार पर चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश में जुटी है। उन्होंने कहा कि जल्द ही घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम रांची पहली बार करेगी 135वें डूरंड कप-2026 की मेजबानी, स्टेडियम में कड़े सुरक्षा इंतजाम
हजारीबाग पुलिस की बड़ी सफलता, झारसुगुड़ा स्टेशन से मिले दो लापता बच्चे
भूमि मामलों में गड़बड़ी पर सख्त हुए डीसी, जांच के बाद ही होगी स्वीकृति
बारिश से बचाव के लिए ट्रैफ़िक पुलिस कर्मियों को हजारीबाग यूथ विंग ने रेनकोट रूपी सुरक्षा का दिया सौगात  
हजारीबाग में पेपर लीक के विरोध में छात्रों ने फूंका शिक्षा मंत्री का पुतला
NEET और भर्ती मुद्दों पर छात्रों की आवाज दबाना गलत: देवेंद्र नाथ महतो
झारखंडधाम में स्वच्छता व्यवस्था मजबूत करने को बनी प्रबंधन समिति
NEET और शिक्षा मुद्दे पर गिरिडीह में सड़कों पर उतरे छात्र और वामपंथी संगठन
14वीं JPSC PT विवाद पर 22 जुलाई को BJP युवा मोर्चा करेगा JPSC कार्यालय का घेराव
22 जुलाई को जयनगर के 121 बूथों पर होगी चुनाव पाठशाला
कोडरमा मंडल कारा में जेल अदालत व विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन
कोडरमा में विधिक जागरूकता प्रतियोगिता के विजेताओं को मिला सम्मान