Lucknow Metro Expansion: अब बाराबंकी और उन्नाव तक दौड़ेगी मेट्रो! जानें नया रूटमैप
लखनऊ मेट्रो को 10 नए कॉरिडोर के जरिए बाराबंकी, उन्नाव और मोहनलालगंज तक विस्तार देने की तैयारी है। 30,000 करोड़ रुपये की लागत वाले इस प्रोजेक्ट को अगले 10 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
Lucknow Metro Expansion Latest Update: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में मेट्रो नेटवर्क अब सिर्फ शहर तक सीमित नहीं रहेगा। बाराबंकी, उन्नाव और मोहनलालगंज जैसे पड़ोसी जिलों तक मेट्रो कनेक्टिविटी पहुंचाने की तैयारी शुरू हो चुकी है। जिस तरह दिल्ली मेट्रो नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम को जोड़ती है, उसी मॉडल पर लखनऊ मेट्रो को विकसित किया जाएगा। उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन (UPMRC) ने 10 नए कॉरिडोर वाला एक विशाल मेट्रो प्रोजेक्ट तैयार किया है। यूपी सरकार की मंशा है कि लखनऊ स्टेट कैपिटल रीजन के अंतर्गत आने वाले 6 जिलों को एक मजबूत परिवहन नेटवर्क से जोड़ा जाए। इस मेगा प्रोजेक्ट के तहत 150 से 170 किलोमीटर का नया मेट्रो नेटवर्क तैयार किया जाएगा, जिसमें लगभग 150 किमी एलिवेटेड और करीब 20 किमी भूमिगत ट्रैक शामिल होगा।
लखनऊ मेट्रो विस्तार की लागत और समयसीमा
इस पूरे मेट्रो विस्तार प्रोजेक्ट पर लगभग 30,000 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है और इसे अगले 10 वर्षों में पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। सभी नए मेट्रो स्टेशनों पर ई-साइकिल, ई-बाइक और मल्टीलेवल पार्किंग जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। मुख्यमंत्री कार्यालय और मुख्य सचिव स्तर पर सैद्धांतिक स्वीकृति मिलने के बाद UPMRC अब चरणबद्ध तरीके से डीपीआर और फंडिंग मॉडल बनाने में जुटी है। सबसे पहले चारबाग-वसंत कुंज ईस्ट-वेस्ट कॉरिडोर और पीजीआई-अयोध्या रोड के व्यस्त रूटों पर काम को प्राथमिकता दी जाएगी।
लखनऊ मेट्रो के 10 नए कॉरिडोर की पूरी जानकारी

यह फेज-1B का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा है, जिसे केंद्र सरकार और यूपी कैबिनेट की मंजूरी मिल चुकी है। इसमें 7 भूमिगत और 5 एलिवेटेड स्टेशन होंगे। यह रूट अमीनाबाद और चौक जैसे पुराने लखनऊ के सबसे व्यस्त इलाकों को जोड़ेगा।
यह कॉरिडोर राजाजीपुरम की घनी आबादी वाले क्षेत्र को आईआईएम लखनऊ और आसपास विकसित हो रहे शैक्षणिक केंद्रों से सीधे जोड़ेगा।

3. चौधरी चरण सिंह एयरपोर्ट से कल्ली पश्चिम - 15.5 किमी
अमौसी होते हुए एयरपोर्ट को कल्ली पश्चिम से जोड़ने वाला यह रूट दक्षिण लखनऊ और सुल्तानपुर रोड के बड़े हिस्से को सीधी मेट्रो सुविधा देगा।
4. इंदिरा नगर से सीजी सिटी - 11.5 किमी
ट्रांस गोमती क्षेत्र के यात्रियों को शहीद पथ, आईटी सिटी और चक्र गजरिया सिटी स्थित बड़े कॉर्पोरेट व सरकारी संस्थानों तक पहुंचाने वाला यह एक महत्वपूर्ण लिंक रूट होगा।
5. सीजी सिटी से एसजीपीजीआई - 9.8 किमी
इलाज के लिए लखनऊ आने वाले मरीजों और उनके परिजनों के लिए यह रूट किसी राहत से कम नहीं होगा। यह सीजी सिटी और शहीद पथ को सीधे पीजीआई अस्पताल से जोड़ेगा।
6. वसंत कुंज से कल्ली पश्चिम - 34.8 किमी
इस पूरे विस्तार योजना का सबसे लंबा कॉरिडोर। यह लखनऊ के पश्चिमी हिस्से को आउटर रिंग रोड और रायबरेली रोड के निकट कल्ली पश्चिम से जोड़ेगा। इस रूट के आसपास एक बड़ी स्मार्ट टाउनशिप भी विकसित की जाएगी।
7. अनौरा कला से बाराबंकी - 14.43 किमी
अयोध्या रोड पर अनौरा कला से आगे बढ़कर यह लाइन पड़ोसी जिले बाराबंकी तक जाएगी। इससे रोजाना आवागमन करने वाले लाखों यात्रियों को राहत मिलेगी।
8. मुंशीपुलिया से जानकीपुरम - 6.5 किमी
रेड लाइन के अंतिम स्टेशन मुंशीपुलिया को जानकीपुरम विस्तार क्षेत्र से जोड़ने वाला यह रूट इंजीनियरिंग कॉलेज और AKTU के छात्रों के लिए बेहद फायदेमंद होगा।
9. इंदिरा नगर से अनौरा कला - 9.6 किमी
फैजाबाद यानी अयोध्या रोड पर तेजी से बढ़ती आबादी और BBD यूनिवर्सिटी जैसे बड़े शैक्षणिक संस्थानों को मुख्य मेट्रो नेटवर्क से जोड़ने वाला यह रूट क्षेत्र के विकास में अहम भूमिका निभाएगा।
Samridh Media Desk is the official editorial and news publishing team of Samridh Jharkhand. The desk covers breaking news, politics, national and international affairs, Jharkhand and Bihar updates, crime, business, and trending stories with a focus on accuracy, credibility, and timely reporting. Dedicated to quality journalism, Samridh Media Desk delivers reliable and impactful news coverage that keeps readers informed.


