विश्रामपुर में विहिप प्रखंड समिति का पुनर्गठन, राज कुमार मेहता बने अध्यक्ष
बजरंग दल प्रतिनिधियों की मौजूदगी में हुई घोषणा
विश्व हिंदू परिषद (विहिप) पलामू जिला इकाई के तत्वावधान में विश्रामपुर प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया गया। पंचमुखी मंदिर परिसर में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।
पलामू: विश्व हिंदू परिषद (विहिप) पलामू जिला इकाई के तत्वावधान में शनिवार को विश्रामपुर प्रखंड समिति का पुनर्गठन किया गया। यह निर्णय प्रखंड मुख्यालय स्थित पंचमुखी मंदिर परिसर में आयोजित विहिप की एक महत्वपूर्ण बैठक में लिया गया।
बैठक में जिला प्रतिनिधि के रूप में बजरंग दल के जिला सह संयोजक हिमांशु पांडेय और देवराज शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित थे। उनकी देखरेख में सर्वसम्मति से संगठन का विस्तार करते हुए नई कार्यकारिणी की घोषणा की गई।

प्रखंड अध्यक्ष राज कुमार मेहता,उपाध्यक्ष: राजेश केशरी ,मंत्री विनोद विश्वकर्मा,सह मंत्री दिलीप चन्द्रवंशी,बजंरग दल संयोजक आलोक गुप्ता,बजरंग दल सह संयोजक: मुकेश यादव,गौ रक्षा प्रमुख: रोहित मेहता,मंदिर मठ प्रमुख जयंत चौहान,साप्ताहिक मिलन प्रमुख सत्यम गुप्ता,सत्संग प्रमुख शिव शंकर पासवान
बैठक के दौरान जिला प्रतिनिधियों ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई समिति विश्रामपुर क्षेत्र में संगठन के सिद्धांतों को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक चेतना को जगाने में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएगी। सभी नए पदाधिकारियों ने भी संगठन द्वारा सौंपे गए दायित्वों का पूरी निष्ठा के साथ निर्वहन करने का संकल्प लिया।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.


