Pakur News: जुली हेंब्रम की पहल लाई रंग, सितपुर में 25 की जगह लगा 63 केवी ट्रांसफार्मर
25 केवी की जगह लगाया गया 63 केवी ट्रांसफार्मर
पाकुड़िया प्रखंड के सितपुर गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का समाधान हो गया है। जिला परिषद अध्यक्ष जुली हेंब्रम की पहल पर विभाग ने सितपुर में 25 केवी की जगह 63 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया है। पुराने ट्रांसफार्मर से सितपुर के साथ लकड़ापहाड़ी गांव का एक टोला भी जुड़ा था, जिससे अधिक लोड के कारण ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाता था।
पाकुड़: पाकुड़िया प्रखंड के सितपुर गांव में लंबे समय से चली आ रही बिजली समस्या का आखिरकार समाधान हो गया है। सितपुर में पहले से स्थापित 25 केवी का ट्रांसफार्मर बार-बार खराब हो जाता था, जिससे ग्रामीणों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। दरअसल, इसी 25 केवी के ट्रांसफार्मर से लकड़ापहड़ी गांव का भी एक टोला जुड़ा हुआ था। क्षमता से अधिक लोड होने के कारण ट्रांसफार्मर आए दिन जल जाता था, जिसको लेकर सितपुर के ग्रामीण लगातार विरोध जता रहे थे और समस्या के स्थायी समाधान की मांग कर रहे थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए जिला परिषद अध्यक्ष जुली हेंब्रम के प्रयास से विभाग द्वारा सितपुर में 63 केवी क्षमता का नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर दिया गया है। नया और उच्च क्षमता का ट्रांसफार्मर लगने से अब सितपुर के साथ-साथ लकड़ापहड़ी टोले के ग्रामीणों को भी निर्बाध बिजली आपूर्ति मिलेगी। ट्रांसफार्मर लगने पर स्थानीय ग्रामीणों ने अध्यक्ष जुली हेंब्रम का आभार व्यक्त किया है।
Anshika Ambasta covers local stories, trending topics, and news from the Jharkhand and Bihar desk at Samridh Jharkhand. With a focus on timely updates and impactful storytelling, she brings readers accurate and engaging news coverage. Passionate about journalism, she is dedicated to delivering stories that matter.
Related Posts
Latest News



