Bokaro News: 30 घंटे के आंदोलन के बाद इलेक्ट्रो स्टील प्रबंधन झुका, मृतक के परिजन को 8 लाख मुआवजा और नियोजन

सियालजोरी थाना प्रभारी रंजीत यादव की मध्यस्थता में हुई लंबी वार्ता

Bokaro News: 30 घंटे के आंदोलन के बाद इलेक्ट्रो स्टील प्रबंधन झुका, मृतक के परिजन को 8 लाख मुआवजा और नियोजन
30 घंटे के आंदोलन के बाद बनी सहमति

बोकारो के चास में मृतक दुर्गा चरण महतो के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर करीब 30 घंटे तक चले आंदोलन और वार्ता के बाद इलेक्ट्रो स्टील कंपनी (वेदांता) प्रबंधन के साथ सहमति बन गई। देर रात करीब 3 बजे हुई वार्ता में प्रबंधन ने मृतक के परिजनों को 8 लाख रुपये मुआवजा देने और परिवार के एक सदस्य को नियोजन देने पर सहमति जताई।

बोकारो: चास में मृतक दुर्गा चरण महतो के परिजनों को न्याय दिलाने की मांग को लेकर लगभग 30 घंटे तक चले आंदोलन और वार्ता के बाद देर रात करीब 3 बजे सकारात्मक सहमति बनी। मृतक के परिजनों, इलेक्ट्रो स्टील कंपनी (वेदांता) प्रबंधन और सियालजोरी थाना प्रभारी रंजीत यादव की मध्यस्थता में हुई लंबी वार्ता के बाद प्रबंधन की ओर से मृतक के परिजनों को 8 लाख रुपये मुआवजा देने तथा परिवार के एक सदस्य को नियोजन देने पर सहमति बनी।

प्रबंधन की ओर से दिए गए इस प्रस्ताव पर मृतक के परिजनों ने अपनी सहमति जताई। इसके साथ ही लगभग 30 घंटे से चल रहे आंदोलन और वार्ता का आपसी सहमति के आधार पर समाधान हो गया।

Jharkhand Govt Ad
इस दौरान सभी पक्षों ने संवेदनशीलता, धैर्य और आपसी संवाद के माध्यम से मामले का समाधान निकालने का प्रयास किया। देर रात करीब 3 बजे वार्ता सफल होने के बाद आंदोलन समाप्त कर दिया गया।

आजसू पार्टी के जिला अध्यक्ष सचिन महतो ने कहा कि तय सहमति के अनुसार मुआवजा और नियोजन की प्रक्रिया शीघ्र पूरी की जाएगी।

यह भी पढ़ें: Boakaro News: राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने नेशनल रैंकिंग आर्चरी टूर्नामेंट का किया उद्घाटन

सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, कंपनी प्रबंधन की ओर से मृतक के परिजनों को मुआवजा और नियोजन देने को लेकर काफी आनाकानी की गई। हालांकि, लंबी वार्ता और आंदोलन के बाद प्रबंधन ने अपनी सहमति जताई।

यह भी पढ़ें: Bokaro News: ई20 पेट्रोल के खिलाफ आम आदमी पार्टी का 'झारखंड टाउन हॉल' आयोजित

स्थानीय लोगों का कहना है कि इलेक्ट्रो स्टील प्लांट प्रबंधन की मनमानी को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। इस मामले में भी कंपनी प्रबंधन की ओर से कथित तौर पर टालमटोल की कोशिश की जा रही थी, लेकिन स्थानीय लोगों के दबाव और आंदोलन के बाद प्रबंधन को सहमति बनानी पड़ी।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा Deoghar News: 27 अगस्त से शुरू होगी SIR सुनवाई, SDO राजीव कुमार ने की तैयारियों की समीक्षा
Hazaribagh News: खान एवं खनिज संशोधन विधेयक 2026 वापस ले केंद्र सरकार: जय प्रकाश भाई पटेल
Simdega News: पलाश महिला समूह की हस्तनिर्मित राखियों ने बढ़ाया रक्षाबंधन का आकर्षण
Koderma News: मोबाइल दुकान चोरी कांड का 24 घंटे में खुलासा, चार आरोपी गिरफ्तार
Bokaro News: केंद्र सरकार राज्य के अधिकारों को कमजोर करना चाहती है: मंटू यादव
Crime News: युवक की गला घोंटकर हत्या, सड़क किनारे मिला चंदन गिरी का शव; जांच में जुटी पुलिस
पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा और प्रेस क्लब की मांग, मुख्यमंत्री को सौंपा आठ सूत्रीय ज्ञापन
Koderma News: मरकच्चो में सावन की अंतिम सोमवारी पर धूमधाम से निकली भव्य कांवड़ यात्रा
Koderma News: ध्वजाधारी आश्रम मेले में विधिक सेवा प्राधिकार ने लगाया विधिक सहायता केंद्र
Koderma News: सतगावां के रसीला में हाथियों का उत्पात, फसल नष्ट, एक मवेशी की मौत
Koderma News: सावन की अंतिम सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, ध्वजाधारी धाम में जलाभिषेक
Koderma News: अंतिम सोमवारी पर सतगावां में उमड़ा आस्था का सैलाब, हजारों कांवड़िए हुए शामिल