दुर्गा सोरेन पुण्यतिथि पर राजमहल सांसद विजय हाँसदा ने दी श्रद्धांजलि, झामुमो नेताओं की मौजूदगी

लिट्टीपाड़ा में दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर कार्यक्रम

दुर्गा सोरेन पुण्यतिथि पर राजमहल सांसद विजय हाँसदा ने दी श्रद्धांजलि, झामुमो नेताओं की मौजूदगी
दुर्गा सोरेन को नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

लिट्टीपाड़ा प्रखंड के रुडगू स्थित आवासीय कार्यालय में झारखंड मुक्ति मोर्चा के दिवंगत नेता स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की 17वीं पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर राजमहल सांसद विजय हाँसदा, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू और झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पाकुड़: झारखंड मुक्ति मोर्चा के दिवंगत नेता, झारखंड अलग राज्य के अग्रणी योद्धा सह पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के 17वीं पुण्यतिथि के अवसर पर लिट्टीपाड़ा प्रखंड के रुडगू स्थित आवासीय कार्यालय में राजमहल लोकसभा क्षेत्र के सांसद विजय हाँसदा, लिट्टीपाड़ा विधानसभा क्षेत्र के विधायक हेमलाल मुर्मू जी व झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम जी ने स्वर्गीय दुर्गा सोरेन के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस दौरान राजमहल सांसद विजय हाँसदा ने कहा कि झारखंड आंदोलन में उन्होंने अहम भूमिका निभाई थी। झारखंड के सर्वांगीण विकास के लिए वे सदैव प्रयत्नशील रहे। पूरे राज्य में उनकी पहचान एक सर्वमान्य नेता के रूप में थी।

वहीं लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू ने कहा कि दुर्गा सोरेन हमेशा गरीबों, जरूरतमंदों तथा समाज के सभी वर्गों के लोगों की समस्याओं के निराकरण के लिए उनके साथ खड़े रहते थे। उनकी नेतृत्व करने की क्षमता अद्भुत थी। वे युवाओं के लिए मार्गदर्शक और प्रेरणा स्रोत थे। उनके असामयिक निधन से झारखंड में जो शून्यता आई है, उसकी भरपाई कभी नहीं हो सकती, लेकिन उनके किए गए कार्य हमेशा याद रखे जाएंगे।

वहीं झामुमो जिलाध्यक्ष अजीजुल ईस्लाम ने बताया कि जिस तरह से आदरणीय दिशोम गुरु शिबू सोरेन के साथ मिलकर दुर्गा सोरेन ने कदम से कदम मिलाकर अलग झारखंड राज्य की लड़ाई लड़ी और पूरे आंदोलन को सफल नेतृत्व प्रदान कर अलग झारखंड राज्य का सपना साकार किया, उससे सभी को सीख लेने की जरूरत है।

यह भी पढ़ें: Pakur News: भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी सड़क, फतेहपुर में 6 महीने में ही दम तोड़ने लगी नई पीसीसी सड़क

मौके पर लिट्टीपाड़ा प्रखंड अध्यक्ष प्रसाद हाँसदा, सचिव जावेद आलम, हिरणपुर प्रखंड अध्यक्ष इसहाक अंसारी, पाकुड़ प्रखंड अध्यक्ष मुसलोद्दीन शेख, अम्लान कुसुम सिन्हा (बुल्टी), लिट्टीपाड़ा प्रखंड के प्रखंड उपाध्यक्ष रंजन साहा, मतीन अंसारी सहित दर्जनों की संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें: हेमन्त सोरेन ने दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा—झारखंड आंदोलन के महान योद्धा थे

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

गंगा दशहरा पर साहिबगंज में होगी भव्य महाआरती, 26 मई को दीयों से जगमगाएगा गंगा घाट गंगा दशहरा पर साहिबगंज में होगी भव्य महाआरती, 26 मई को दीयों से जगमगाएगा गंगा घाट
गोमिया पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह को किया नमन
रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Pakur News: महेशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बेटी को मारकर जमीन में गाड़ा
कोडरमा में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, दो माह का मासूम हुआ बेसहारा
कोडरमा में बिजली विभाग का लाइनमैन 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Ramgarh News: जहरीले सांप के काटने से दुधारू गाय की मौत, किसान पर टूटा दुखों का पहाड़
गिरिडीह में छात्रा पायल कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी, भाजपा ने उठाए सवाल
Pakur News: BGR कोल कंपनी से भाकपा माओवादी और टीपीसी के नाम पर 50 लाख रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: बरही को मिले नए SDPO, राधा प्रेम किशोर ने संभाला पदभार
पीएम मोदी के आह्वान पर PR 24x7 का बड़ा फैसला, 1 जून से सभी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम
Bokaro News: नावाडीह में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की शहादत दिवस