हेमन्त सोरेन ने दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा—झारखंड आंदोलन के महान योद्धा थे

जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं ने भी किया नमन

हेमन्त सोरेन ने दुर्गा सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा—झारखंड आंदोलन के महान योद्धा थे
मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने दी श्रद्धांजलि

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर नामकुम स्थित स्मारक स्थल पहुंचकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि दुर्गा सोरेन ने अलग झारखंड राज्य और वंचितों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

रांची: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन आज झारखंड आंदोलन के अग्रणी नेता एवं पूर्व विधायक स्वर्गीय Durga Soren की पुण्यतिथि पर लोवाडीह, नामकुम स्थित दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पहुंचकर उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने प्रेस प्रतिनिधियों को संबोधित करते हुए स्व० दुर्गा सोरेन जी के योगदान को याद किया। उन्होंने कहा कि स्व० दुर्गा सोरेन ने अलग झारखंड राज्य की लड़ाई और वंचितों के अधिकारों के लिए अपना जीवन समर्पित किया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हर वर्ष की भांति आज हम सभी लोग यहां एकत्रित होकर स्व० दुर्गा सोरेन जी को याद करते हैं। स्व० दुर्गा सोरेन एक दूरदर्शी, संघर्षशील एवं जनभावनाओं से जुड़े हुए नेता थे। उनका जीवन जनकल्याण के प्रति समर्पित रहा।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने कहा कि स्व० दुर्गा सोरेन के विचार एवं आदर्श सदैव हम सभी को प्रेरित करते रहेंगे। स्व० दुर्गा सोरेन जैसे मार्गदर्शक और संघर्षशील लोगों के शहादत एवं संघर्ष के बदौलत बहुत बड़ी मंजिल मिली और अलग राज्य का सपना साकार हुआ।

यह भी पढ़ें: झारखंड का स्वास्थ्य महकमा खुद आईसीयू में, इसे इलाज की जरूरत: भाजपा प्रवक्ता

उन्होंने कहा कि बड़े भाई स्व० दुर्गा सोरेन जैसे कर्मठ एवं युवा नेताओं पर हम सभी को गर्व है। स्व० दुर्गा सोरेन की पुण्यतिथि पर उन्हें शत-शत नमन।

यह भी पढ़ें: रांची में “The Guardian Chronicle” का भव्य लोकार्पण: मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने किया नए समाचार-पत्र का शुभारंभ

दुर्गा सोरेन स्मारक स्थल पर जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं गणमान्य लोगों ने भी उनकी प्रतिमा पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को स्मरण किया।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

गंगा दशहरा पर साहिबगंज में होगी भव्य महाआरती, 26 मई को दीयों से जगमगाएगा गंगा घाट गंगा दशहरा पर साहिबगंज में होगी भव्य महाआरती, 26 मई को दीयों से जगमगाएगा गंगा घाट
गोमिया पहुंचे मंत्री योगेंद्र प्रसाद, पूर्व मंत्री माधव लाल सिंह को किया नमन
रांची के जाने-माने व्यवसायी के बेटे की संदिग्ध मौत, जांच में जुटी पुलिस
Pakur News: महेशपुर में दिल दहला देने वाली वारदात, पत्नी-बेटी को मारकर जमीन में गाड़ा
कोडरमा में घरेलू विवाद के बाद विवाहिता ने लगाई फांसी, दो माह का मासूम हुआ बेसहारा
कोडरमा में बिजली विभाग का लाइनमैन 5 हजार रिश्वत लेते गिरफ्तार
Ramgarh News: जहरीले सांप के काटने से दुधारू गाय की मौत, किसान पर टूटा दुखों का पहाड़
गिरिडीह में छात्रा पायल कुमारी की संदिग्ध मौत से सनसनी, भाजपा ने उठाए सवाल
Pakur News: BGR कोल कंपनी से भाकपा माओवादी और टीपीसी के नाम पर 50 लाख रंगदारी मांगने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
Hazaribagh News: बरही को मिले नए SDPO, राधा प्रेम किशोर ने संभाला पदभार
पीएम मोदी के आह्वान पर PR 24x7 का बड़ा फैसला, 1 जून से सभी कर्मचारी करेंगे वर्क फ्रॉम होम
Bokaro News: नावाडीह में सद्भावना दिवस के रूप में मनाई गई राजीव गांधी की शहादत दिवस