Hazaribagh News: प्रखंड व मंडल बीएलए 2 की समीक्षा बैठक में जिला के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद हुए शामिल
नवनियुक्त प्रदेश महासचिव राजीव रंजन प्रसाद रहे मुख्य अतिथि
हजारीबाग के जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में प्रखंड व मंडल अध्यक्षों की बीएलए 2 (BLA 2) समीक्षा बैठक आयोजित की गई। जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल की अध्यक्षता और प्रदेश प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद व राष्ट्रीय सचिव अंबा प्रसाद की उपस्थिति में हुए इस कार्यक्रम में बूथ स्तर पर संगठन को मजबूत करने और प्रखंडों में जन संवाद चलाने का निर्णय लिया गया।
हजारीबाग: जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण बल्लभ आश्रम में प्रखंड व मंडल अध्यक्षों कि बीएलए 2 की समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता पूर्व मंत्री सह जिला अध्यक्ष जय प्रकाश भाई पटेल ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि प्रदेश के नवनियुक्त महासचिव सह जिला कांग्रेस के प्रभारी राजीव रंजन प्रसाद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि एसआईआर की तैयारी एवं नागरिकों की मौलिक अधिकारों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी ने महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक आहुत की गई है।
संगठन की वर्तमान स्तिथि, बुथ स्तर की तैयारियाँ तथा आम नागरिकों के अधिकारों की रक्षा को लेकर उन्होंने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने प्रखंड तथा मंडल अध्यक्षों से आग्रह किया जो अध्यक्षगण बीएलए 2 की नियुक्तियां कर चुके है या जो नियुक्तियां अब तक बाकी उसे एक सप्ताह के अन्दर करके इसकी सुची जिला कार्यालय को समर्पित करेगे। उन्होंने कहा कि संगठन को बुथ स्तर तक मजबूत करना एवं जनसंपर्क अभियान को तेज करने पर विशेष जोर दिया। विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक सह राष्ट्रीय सचिव अम्बा प्रसाद ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि हर नागरिक विशेषकर माता बहनों एवं कमजोर वर्गों के अधिकारों की सुरक्षा को लेकर कांग्रेस पार्टी प्रतिबद्ध है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
