Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती

पच्चीस मई को खेला जाएगा टूर्नामेंट का फाइनल

Hazaribagh News: क्रिकेट का रोमांच, ओमेगा कप T-10 नाइट टूर्नामेंट में मैदान पर उतरे उपायुक्त हेमंत सती
(फ़ोटो)

हजारीबाग के अन्नदा कॉलेज मैदान में ओमेगा ग्रुप ट्रस्ट द्वारा आयोजित 'हजारीबाग क्रिकेट प्रीमियर लीग ओमेगा कप T-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट' के दूसरे दिन तीन मुकाबले खेले गए। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती ने खुद अन्नदा कॉलेज की टीम से मैच खेलकर खिलाड़ियों और दर्शकों का उत्साहवर्धन किया।

हजारीबाग: अन्नदा कॉलेज मैदान में ओमेगा ग्रुप ट्रस्ट द्वारा आयोजित ‘हजारीबाग क्रिकेट प्रीमियर लीग ओमेगा कप T-10 नाइट क्रिकेट टूर्नामेंट’ का रोमांच लगातार बढ़ता जा रहा है। टूर्नामेंट का भव्य शुभारंभ 15 मई को हुआ जो 25 मई तक खेला जाएगा। 25 मई को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा। शनिवार को दूसरे दिन खेले गए तीन मुकाबलों में खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

दूसरे दिन खेले गए टूर्नामेंट के मैच के दौरान हजारीबाग उपायुक्त हेमंत सती बतौर मुख्य अतिथि शरीके हुए साथ ही उन्होंने टूर्नामेंट के दौरान अन्नदा कॉलेज की टीम की ओर से शानदार क्रिकेट मैच खेलकर क्रिकेट के रोमांच को और बढ़ा दिया। आयोजक मंडली द्वारा उपायुक्त हेमंत सती का मोमेंटो देकर गर्मजोशी से स्वागत एवं सम्मान किया गया। खिलाड़ियों और दर्शकों ने भी तालियों की गड़गड़ाहट के साथ उनका अभिनंदन किया।

पहला मुकाबला हेलिओस वॉरियर्स और डीएक्स 11 के बीच खेला गया। हेलिओस वॉरियर्स की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 71 रन बनाए। जवाबी पारी में डीएक्स 11 की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 74 रन बनाकर 8 विकेट से मुकाबला अपने नाम कर लिया।दूसरा और सबसे रोमांचक मुकाबला नूरा (ओल्ड हजारीबाग) और अन्नदा कॉलेज टीम के बीच खेला गया। इस मैच में हजारीबाग के उपायुक्त हेमंत सती भी अन्नदा कॉलेज की टीम की ओर से मैदान में उतरे और शानदार खेल का प्रदर्शन कर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। नूरा की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 5 विकेट पर 125 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी अन्नदा कॉलेज की टीम 6 विकेट पर 99 रन ही बना सकी। इस प्रकार नूरा की टीम ने 26 रनों से शानदार जीत दर्ज की।

तीसरा मुकाबला ब्लू वर्ल्ड (गुड्डू 11) और जुम्बी 11 (डब्ल्यूटीआई) के बीच खेला गया। पहले बल्लेबाजी करते हुए ब्लू वर्ल्ड की टीम 40 रन पर ऑल आउट हो गई। जवाब में जुम्बी 11 की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 9 विकेट से आसान जीत हासिल की। मैच के दौरान उद्घोषक की भूमिका शरीफुल्ला गुड्डू और सचिन राणा ने निभाई, जबकि अंपायर की जिम्मेदारी मोहम्मद खुर्शीद, गौरव और सुजल ने सफलतापूर्वक निभाई।

यह भी पढ़ें: हजारीबाग में दर्दनाक हादसा: 20 घंटे बाद तालाब से निकाला गया युवक का शव

इस अवसर पर उपायुक्त हेमंत सती ने कहा कि खेल युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक ऊर्जा प्रदान करता है। उन्होंने कहा कि इस तरह के आयोजन से स्थानीय खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का बेहतर मंच मिलता है। उन्होंने टूर्नामेंट के सफल आयोजन के लिए आयोजकों को शुभकामनाएं दीं।

यह भी पढ़ें: Hazaribagh News: पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करीब 4 किलो अफीम के साथ तस्कर गिरफ्तार

टूर्नामेंट के आयोजक सह ओमेगा ग्रुप ट्रस्ट के वाइस चेयरमैन शादाब अंसारी ने कहा कि ओमेगा कप का उद्देश्य हजारीबाग के युवाओं और क्रिकेट प्रतिभाओं को एक बड़ा मंच उपलब्ध कराना है। साथ ही नशा उन्मूलन को लेकर हमारा एक प्रयास है जिसमें अन्नदा कॉलेज के प्राचार्य डॉ नीलमणि मुखर्जी और झारखंड एसोसिएशन का सहयोग लगातार मिल रहा है। उन्होंने कहा कि आगे भी इस तरह के खेल आयोजनों के माध्यम से युवाओं को प्रोत्साहित किया जाता रहेगा।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Tags:
Anjali Sinha Picture

Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Virat Kohli Habits: विराट कोहली की ये आदतें जानकर आप रह जाएंगे हैरान
पुरुषों में स्टेमिना कम होने के 7 कारण
KL Rahul की फिफ्टी और Starc का कहर, RR के हाथ से ऐसे फिसला जीता हुआ मैच
DC vs RR LIVE Score: KL Rahul और Abhishek Porel की तूफानी बल्लेबाजी, दिल्ली जीत के करीब
RR vs DC Live Score: अभिषेक पोरेल-KL राहुल ने बदला मैच, राजस्थान पर बढ़ा दबाव
Dumka News: कुश्चिरा में गूंजे हरिनाम के जयकारे, कलश यात्रा और अधिवास के साथ दो दिवसीय संकीर्तन शुरू
Dumka News: भक्ति का महासंगम, 501 कलशों के साथ पेटसार में श्रीमद भागवत नवाह यज्ञ का भव्य शुभारंभ
Dumka News: महंगाई पर कांग्रेस का हल्ला बोल, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों के खिलाफ पीएम मोदी का पुतला दहन
Ayurvedic Fertility Tips: मां बनने की तैयारी कर रही हैं? इन आयुर्वेदिक उपायों से मिल सकता है नेचुरल सपोर्ट
Dhanbad News: विज्ञान संकाय की जिला टॉपर पूनम कुमारी को विधायक राज सिन्हा ने किया सम्मानित
Dhanbad News: महुदा इंटर कॉलेज में फिर भड़का विवाद: वित्तीय अनियमितता के खिलाफ 18 मई से अनिश्चितकालीन धरना