Hazaribagh News: राष्ट्रीय शतरंज महाकुंभ का महासमापन कल, 668 खिलाड़ियों के दिमागी जंग का रविवार को होगा फैसला
2.06 लाख रुपये की इनामी राशि के लिए अंतिम राउंड कल
हजारीबाग में ऑल इंडिया चेस फेडरेशन की अनुमति से आयोजित 9 दिवसीय 'एचडीसीए ऑल इंडिया फाइड रेटिंग क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता 2026' का भव्य समापन रविवार को होगा। इस राष्ट्रीय टूर्नामेंट में कुल 668 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया, जिसका दूसरा सत्र अंडर-1800 रेटिंग वालों के लिए था। शनिवार तक 8 राउंड पूरे होने के बाद रविवार को अंतिम राउंड खेला जाएगा। दोपहर 1:30 बजे से आयोजित समापन समारोह में मुख्य निर्णायक विशाल मिंज, सचिव मनमीत अकेला व निदेशक करण जायसवाल की उपस्थिति में विजेताओं के बीच कुल 2 लाख 6 हजार रुपये की पुरस्कार राशि बांटी जाएगी।
हज़ारीबाग़: डिस्ट्रिक्ट चेस एसोसिएशन के तत्वावधान में तथा ऑल इंडिया चेस फेडरेशन एवं ऑल झारखंड चेस एसोसिएशन की अधिकृत अनुमति से आयोजित एचडीसीए ऑल इंडिया फाइड रेटिंग क्लासिकल शतरंज प्रतियोगिता 2026 का भव्य समापन रविवार को होगा। नौ दिनों तक चले इस राष्ट्रीय स्तर के शतरंज महाकुंभ में दोनों सत्रों को मिलाकर कुल 668 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया, जिसमें पहले सत्र में 272 एवं दूसरे सत्र में 396 खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा और रणनीतिक क्षमता का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का दूसरा सत्र विशेष रूप से 1800 से कम फाइड रेटिंग (अंडर-1800) खिलाड़ियों के लिए आयोजित किया गया था।
इस वर्ग में देश के विभिन्न राज्यों से पहुंचे उभरते और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों ने अपने दिमागी कौशल, धैर्य और रणनीति का बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे है हर बोर्ड पर खेल का रोमांच चरम पर दिखाई दिया। कहीं घोड़े की सटीक चाल विरोधी खिलाड़ी की रणनीति पर भारी पड़ती नजर आई तो कहीं वजीर, हाथी और ऊंट की संयोजित चालों ने मुकाबलों को बेहद दिलचस्प बना दिया। प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों की निगाहें लगातार शतरंज की बिसात पर टिकी रहीं। हर चाल के साथ जीत की उम्मीद और बेहतर प्रदर्शन का दबाव खिलाड़ियों के चेहरे पर साफ दिखाई देता रहा। आठ राउंड के करीब पहुंचते ही खिलाड़ियों की धड़कनें तेज हो गई हैं और हर प्रतिभागी बेहतर रैंक हासिल करने के लिए पूरी एकाग्रता के साथ मुकाबले में जुटा हुआ है।

सचिव मनमीत अकेला ने कहा कि इस प्रतियोगिता ने युवा खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा और रणनीतिक क्षमता दिखाने का शानदार अवसर दिया है। खिलाड़ियों का उत्साह और मुकाबलों का स्तर पूरे आयोजन को यादगार बना रहा है। प्रतियोगिता के सफल संचालन में मुख्य निर्णायक विशाल मिंज के साथ निर्णायक मंडल एवं आयोजन समिति लगातार सक्रिय भूमिका निभा रही है। वहीं कार्यक्रम निदेशक करण जायसवाल, संघ अध्यक्ष विजय कुमार सिंह, सचिव मनमीत अकेला सहित पूरी आयोजन समिति इस राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता को सफल बनाने में पूरी निष्ठा के साथ जुटी हुई है।
Anjali Sinha covers Jharkhand local news, breaking stories, and trending updates at Samridh Jharkhand. She focuses on ground reports, regional developments, and timely news coverage to keep readers informed with accurate and engaging stories. Passionate about journalism, she brings attention to stories that matter to the community.
