कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद छोड़ दाल लूटने की होड़

दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर, दोनों पलटे

कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर, मदद छोड़ दाल लूटने की होड़
कोडरमा हादसे के बाद सड़क पर बिखरी दाल और ट्रक

कोडरमा घाटी में दो ट्रकों की टक्कर के बाद जहां घायलों को अस्पताल ले जाया गया, वहीं सड़क पर बिखरी दाल को लेकर लोगों में लूट मच गई। करीब 500 बोरा दाल गायब हो गई। पुलिस अब मामले की जांच और बरामदगी में जुटी है।

कोडरमा: कोडरमा थाना क्षेत्र अंतर्गत रांची-पटना मुख्य मार्ग पर बुधवार सुबह दो ट्रकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा कोडरमा घाटी के मेघातरी काली मंडा के समीप हुआ, जहां टक्कर के बाद दोनों ट्रक सड़क किनारे पलट गए।

जानकारी के अनुसार, एक ट्रक कोलकाता से करीब 1000 बोरा दाल लेकर बिहार जा रहा था, जबकि दूसरा खाली ट्रक नवादा से कोडरमा की ओर आ रहा था। इसी दौरान दोनों वाहनों के चालकों से संतुलन बिगड़ गया और टक्कर हो गई।

दुर्घटना में दाल लदे ट्रक के चालक मुकेश कुमार और उपचालक राहुल कुमार घायल हो गए, जबकि दूसरे ट्रक चालक को हल्की चोटें आईं। घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सदर अस्पताल पहुंचाया गया।

इसी बीच, हादसे के बाद सड़क पर बिखरी दाल को लेकर लोगों में लूट की होड़ मच गई। करीब 500 बोरा दाल स्थानीय लोगों द्वारा उठा लिया गया।

यह भी पढ़ें Pakur News: उपायुक्त मनीष कुमार ने किया सोना सोबरन धोती-साड़ी-लुंगी वितरण योजना का शुभारंभ

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के इलाकों में सर्च अभियान चलाकर लूटे गए माल की बरामदगी में जुट गई है।

यह भी पढ़ें Ranchi News: बीआईटी के दो पेट्रोल पंप में डकैती, जांच में जुटी पुलिस

Edited By: Mohit Sinha
Mohit Sinha Picture

Mohit Sinha is a writer associated with Samridh Jharkhand. He regularly covers sports, crime, and social issues, with a focus on player statements, local incidents, and public interest stories. His writing reflects clarity, accuracy, and responsible journalism.

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Palamu News: झाड़ियों से बरामद हुआ युवक का अधजला शव, एसपी ने घटना की दी विस्तृत जानकारी
Dumka News: जिला परिषद सदस्य राधिका देवी से ठगी, अपराधियों ने उड़ाए ₹3 लाख
Dhanbad News: एंटी क्राइम चेकिंग अभियान, 1058 वाहनों की हुई जांच
Dhanbad News: भू-धंसान से कोहराम, तीन-चार घर जमींदोज, कई लोगों के दबे होने की आशंका
Dhanbad News: हथियार के बल पर बच्चों को बनाया बंधक, लाखों की डकैती से दहला इलाका
प्रतुल शाहदेव का हमला: कांग्रेस-झामुमो का गठबंधन अवसरवादी
तुष्टीकरण की राजनीति: सरकार पर विशिष्ट समुदाय के पक्षपात का आरोप
Dumka News: अवैध बालू लदे 5 ट्रैक्टर ग्रामीणों ने पकड़े, पुलिस को सौंपा
Dumka News: अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
Palamu News: सरकार कर रही सौतेला व्यवहार, युवाओं का भविष्य अंधकार में: आशुतोष कुमार तिवारी
Bokaro News: गरीबी से तंग आकर युवक ने कुंआ में कूदकर दी जान