Koderma News: आजीविका एक्सप्रेस योजना के तहत महिलाओं को वाहन सौंपा गया

उपायुक्त ऋतुराज ने महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने का दिया संदेश

Koderma News: आजीविका एक्सप्रेस योजना के तहत महिलाओं को वाहन सौंपा गया
(फोटो)

कोडरमा में पलाश योजना के तहत आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के अंतर्गत महिलाओं को वाहन सौंपकर रवाना किया गया। इस पहल से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती व सुरक्षित परिवहन सुविधा उपलब्ध कराने का उद्देश्य है। कार्यक्रम में उपायुक्त समेत कई अधिकारी मौजूद रहे और महिला सशक्तीकरण पर जोर दिया गया।

कोडरमा: शुक्रवार को पलाश-झारखंड स्टेट प्रमोशन सोसाइटी के तहत सतगावां प्रखंड के बासोडीह आजीविका महिला संकुल संगठन में महिला सशक्तीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हेतु आजीविका ग्रामीण एक्सप्रेस योजना के अंतर्गत उपायुक्त कोडरमा समेत अन्य वरीय पदाधिकारियों द्वारा समाहरणालय परिसर से वाहन की चाबी सौंपकर एवं हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। यह पहल न केवल महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में मील का पत्थर है, बल्कि पूरे क्षेत्र की महिलाओं के लिए प्रेरणास्रोत भी है। 

सुदूर ग्रामीण क्षेत्रों में सस्ती एवं सुरक्षित परिवहन सेवा उपलब्ध कराने के साथ-साथ महिलाओं को ब्याज मुक्त ऋण देकर उन्हें उद्यमी बनाया जा रहा है। इस अवसर पर उपायुक्त ऋतुराज ने कहा कि महिलाओं की आर्थिक मजबूती से समाज का समग्र विकास संभव है। डीपीएम प्रकाश रंजन ने विभाग की प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि हर जरूरतमंद महिला तक योजना का लाभ पहुंचाया जाएगा। इस मौके पर सखी मंडल की दीदियां, बीपीएम सतगावां, जिला के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

गूगल न्यूज से जुड़ें... Follow करें
चैनल से जुड़ें 👉
Edited By: Anjali Sinha
Kumar Ramesham Picture

Kumar Ramesham is associated with Samridh Jharkhand and actively covers local news, public issues, social developments, and important updates from Jharkhand and nearby regions. He focuses on delivering timely, factual, and community-centered reporting with an emphasis on accuracy and reliability.

Latest News

व्हीलचेयर पर बैठे पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, पाकुड़ स्टेशन का भावुक दृश्य बना चर्चा का विषय व्हीलचेयर पर बैठे पूर्व विधायक से मिलने पहुंचे बाबूलाल मरांडी, पाकुड़ स्टेशन का भावुक दृश्य बना चर्चा का विषय
Ranchi News: बीआईटी मेसरा में सीआईएफ समर इंटर्नशिप प्रोग्राम-2026 का शुभारंभ, देशभर से पहुंचे 76 प्रतिभागी
रेल यात्री ध्यान दें: बर्द्धमान-साहिबगंज MEMU 31 मई और 7 जून को रहेगी रद्द
Climate कहानी: El Niño की आहट से डरा मानसून 2026, भारत के सामने सूखा, गर्मी और पानी संकट का खतरा
रोहड़ापाड़ा मैट्रिक प्रवेशिका केंद्र का शानदार परिणाम, प्रगनैत राम सोरेन मेमोरियल ट्रस्ट ने सफल छात्रों को किया सम्मानित
Pakur News: मासिक लोक अदालत में 150 मामलों का निपटारा, 20.82 लाख रुपये का समझौता
धर्मस्थल विवाद: आरोप, आस्था, जांच और न्याय के बीच खड़े कठिन सवाल
राज्यसभा चुनाव: भाजपा से दीपक प्रकाश की मजबूत दावेदारी, झामुमो से कल्पना की संभावना नहीं
Dumka News: हथियार के बल पर सीएसपी संचालक से 2.90 लाख की लूट, इलाके में दहशत
दावे हवाई, हकीकत जुदा: पेयजल मंत्री के क्षेत्र में ‘प्यासा’ है पूर्व विधायक का पैतृक गांव
हजारीबाग में मलेरिया रोकथाम को लेकर विशेष अभियान, लोगों से सतर्क रहने की अपील
विभावि के प्रबंधन विभाग में कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव संपन्न, मशहूर 'वीवो' कंपनी में विद्यार्थियों का किया गया चयन