Ramgarh News: चितरपुर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

एनएसएस इकाई-1 के तहत आयोजित हुआ कार्यक्रम

Ramgarh News: चितरपुर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती

रजरप्पा (रामगढ़) स्थित चितरपुर महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई-1 के तहत भारत रत्न डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई।

रामगढ़: चितरपुर महाविद्यालय चितरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई-1 के तहत भारत रत्न बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जयंती बड़ी धूमधाम से मनायी गयी। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. संज्ञा ने बाबा साहब की तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर माल्यार्पण किया।

बाबा साहब के विचारों को बताते हुए प्रो. उत्तम कुमार ने कहा कि बाबा साहब के विचार समाज में आज भी प्रासंगिक है वे महान विचारक थे। प्रो. जूही उपाध्याय ने कहा कि बाबा साहब का हम महिलाएँ ऋणी हैं, उन्होंने महिला उत्थान के लिए संविधान में प्रावधान लाकर हमें हक और अधिकार दिए। अंत में प्राचार्या डॉ. संज्ञा ने कहा कि बाबा की जयंती मनाना हम सभी के लिए गर्व की बात है। उनका जीवन प्रेरणाओं से भरा पड़ा है। उनके विचारों तथा उनके आदर्शो को हमें अपने जीवन में अपनाना चाहिए और उनके बताए मार्ग पर चलना चाहिए।

सही मायनों में बाबा साहब भारत के सच्चे रत्न थे। कार्यकम का नेतृत्व एनएसएस के कार्यक्रम पदाधिकारी प्रो. उत्तम कुमार के द्वारा किया गया। संचालन प्रो. रेवालाल पटेल तथा धन्यवाद ज्ञापन डॉ. ताराशंकर अग्रवाल ने किया।

कार्यक्रम में प्रो. जूही उपाध्याय, प्रो. कुर्तुलऐंन, प्रो. निकहत परवीन, प्रो अंजू कुमारी, प्रो. शबाना अंजुम, प्रो. दीपक कुमार, प्रो. नगमा नौशाबा, प्रो. उत्तम कुमार सिंह, प्रो. मिथलेश करमाली, ज़फ़रुल हसन खान, सोनू कुमार, कुसुम कुमारी, आसिया आफ़रीन, पिंटू प्रजापति, आमिर अली, राहुल, प्रकाश, करमी, पूनम के साथ छात्र-छात्राएं शामिल थीं।

Read More.. Ramgarh News: पतरातू-भुरकुंडा में दिनदहाड़े जुआ का नेटवर्क, कानून-व्यवस्था पर सवाल

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Dhanbad News: बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दौड़-लंबी कूद के साथ जारी होमगार्ड भर्ती Dhanbad News: बिरसा मुंडा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में दौड़-लंबी कूद के साथ जारी होमगार्ड भर्ती
Dumka News: बिजली दर वृद्धि के खिलाफ भाजपा का उग्र प्रदर्शन, सरकार पर साधा निशाना
Bokaro News: बड़ा साइबर फ्रॉड, लग्जरी अपार्टमेंट से 4 जामताड़ा के ठग गिरफ्तार
जमशेदपुर में गर्मी का कहर: अभिभावक संघ ने स्कूल समय बदलने की मांग
पाकिस्तान में भीषण गैस पाइपलाइन धमाका, एक ही परिवार के 8 लोगों की दर्दनाक मौत
Dumka News: सिदो-कान्हु विश्वविद्यालय में हंगामा, ABVP ने अनियमितताओं पर उठाए सवाल
पलामू हादसा: एक ही लूना पर सवार तीन बच्चों की मौत, चालक फरार
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल का जलवा: 10वीं बोर्ड में जिले के टॉप-2 स्थान पर कब्जा
चतरा में बड़ा कदम: एनटीपीसी नॉर्थ करणपुरा बनाएगा 25 मॉडल आंगनवाड़ी केंद्र
Ramgarh News: चितरपुर महाविद्यालय में धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर की 135वीं जयंती
Ramgarh News: डीएवी रजरप्पा का शानदार रिजल्ट: 10वीं में शत-प्रतिशत सफलता, आलोक बने टॉपर
Sahebganj News: 5 खिलाड़ी बोकारो में दिखाएंगे दम, राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लेंगे भाग
Advertisement