कोडरमा में डीसी-एसपी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

सीसीटीवी निगरानी और प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था की हुई जांच

कोडरमा में डीसी-एसपी ने स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का किया निरीक्षण

कोडरमा में नगरपालिका निर्वाचन की मतगणना को लेकर उपायुक्त ऋतुराज और पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने स्ट्रांग रूम व मतगणना केंद्र का निरीक्षण कर सुरक्षा और आवश्यक सुविधाओं की समीक्षा की।

कोडरमा : नगरपालिका निर्वाचन के तहत मतगणना की तैयारियों का जायजा लेने बुधवार को उपायुक्त ऋतुराज एवं पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह ने संयुक्त रूप से पॉलीटेक्निक कॉलेज, बागीटांड में बने स्ट्रांग रूम एवं मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया एवं पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।

उपायुक्त ने स्ट्रांग रूम की सुरक्षा के मद्देनजर सीसीटीवी निगरानी, प्रवेश नियंत्रण व्यवस्था, बैरिकेडिंग, प्रकाश व्यवस्था तथा अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिया कि स्ट्रांग रूम परिसर में 24 घंटे बहु-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की जाए तथा प्रवेश द्वार पर अधिकृत व्यक्तियों की ही एंट्री हो। सुरक्षा रजिस्टर का नियमित एवं सुव्यवस्थित संधारण करने के भी निर्देश दिए गए।

उपायुक्त ने कहा कि किसी भी प्रकार की तकनीकी समस्या से त्वरित निपटने हेतु सीसीटीवी टेक्निशियन को तीन पालियों में प्रतिनियुक्त रखा जाए, ताकि निगरानी व्यवस्था निर्बाध रूप से संचालित हो सके। साथ ही, मतगणना केंद्र पर पर्याप्त विद्युत बैकअप, पेयजल, शौचालय, प्रकाश एवं बैठने की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा।

पुलिस अधीक्षक ने सुरक्षा बलों की तैनाती, बाहरी एवं आंतरिक घेराबंदी, संवेदनशील बिंदुओं की पहचान तथा प्रवेश पास प्रणाली को सख्ती से लागू करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि मतगणना स्थल की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Read More.. Koderma News: जलापूर्ति योजना से पाइप चोरी मामले में दो गिरफ्तार, ट्रक जब्त

Edited By: Susmita Rani

Latest News

'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद 'बिहार को नई दिशा और रफ्तार देंगे', नए सीएम सम्राट चौधरी का बड़ा ऐलान, पीएम और नीतीश को कहा धन्यवाद
Koderma News: कांग्रेस नेताओं ने डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर किया माल्यार्पण, “शिक्षित बनो, संगठित रहो” का संदेश
Palamu News: अंबेडकर जयंती पर ऐतिहासिक जनसैलाब, “जय भीम” से गूंजा शहर
Sahebganj News: साक्षरता चौक में श्रीलक्ष्मी नारायण महायज्ञ का छठा दिन, महामंडलेश्वर ने दिया सनातन धर्म का संदेश
Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
Koderma News: JPSC परीक्षा की तैयारी पूरी: 18 केंद्रों पर 7284 परीक्षार्थी देंगे परीक्षा, DC ने दिए सख्त निर्देश
वायरल ऑडियो ने खोली पोल: बोकारो पुलिस के 'व्यवहार' की हकीकत आई सामने, जांच में दोषी पाई गईं इंस्पेक्टर
बोकारो स्टील प्लांट हादसा: क्रेन से गिरकर संविदा कर्मी की मौत से मचा हड़कंप
Ranchi News: जीजा-साली की मौत या कोई बड़ी साजिश? पुलिस कर रही जांच
Koderma News: हाजी मुख्तार अहमद का इंतकाल, इलाके में शोक की लहर
Giridih News: फसल नुकसान पर ग्रामीणों की बैठक, पशु मालिकों को चेतावनी
Koderma News; मॉडर्न पब्लिक स्कूल में अंबेडकर जयंती पर प्रतियोगिताएं, छात्रों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
Advertisement