Dhanbad News: मेयर व विधायक के निर्देश पर शुरू हुई पाइपलाइन रीशिफ्टिंग

पानी न मिलने से करीब 700 घरों के लगभग हजार लोग दैनिक कार्यों के लिए परेशान

Dhanbad News: मेयर व विधायक के निर्देश पर शुरू हुई पाइपलाइन रीशिफ्टिंग
(फोटो)

धनबाद के झरिया अंतर्गत सिंह नगर, भूली क्वार्टर और शिमला बहाल क्षेत्र में पिछले चार दिनों से जलापूर्ति ठप होने से करीब हजार लोग परेशान थे। मामले की जानकारी मिलने पर मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह ने झमाडा जीएम और बीसीसीएल अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। जनप्रतिनिधियों के दबाव के बाद झमाडा और ऐना परियोजना के अधिकारियों ने पाइपलाइन रीशिफ्टिंग का कार्य शुरू कर दिया है। अधिकारियों ने आश्वासन दिया है कि बीसीसीएल की सहमति के बाद अब जल्द ही जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी।

झरिया: क्षेत्र में पिछले चार दिनों से बंद पड़ी जलापूर्ति को लेकर आखिरकार प्रशासन हरकत में आया है। सिंह नगर, भूली क्वार्टर और शिमला बहाल समेत आसपास के इलाकों में पानी की सप्लाई ठप होने से करीब 700 घरों के लगभग तीन हजार लोग गंभीर परेशानी झेल रहे थे। स्थानीय ग्रामीणों ने इसकी सूचना मेयर संजीव सिंह और विधायक रागिनी सिंह को दी, जिसके बाद दोनों जनप्रतिनिधियों ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए।

मेयर संजीव सिंह ने झमाडा के महाप्रबंधक निखिल त्रिवेदी से बात कर समस्या के समाधान का निर्देश दिया, वहीं एक प्रतिनिधिमंडल को वार्ता के लिए भेजा गया। प्रतिनिधिमंडल ने ऐना परियोजना पदाधिकारी बीके झा से मुलाकात कर जलापूर्ति बहाल करने की मांग रखी, जिसके बाद पाइपलाइन रीशिफ्टिंग का कार्य शुरू किया गया। झमाडा के जेई सुनील विश्वकर्मा और आलोक कुमार ने बताया कि पूर्व में बीसीसीएल को सूचना दी गई थी, लेकिन जवाब नहीं मिलने पर कनेक्शन शिफ्ट किया गया था। अब बीसीसीएल की सहमति मिलने के बाद कनेक्शन दोबारा जोड़ा जा रहा है और जल्द ही जलापूर्ति सामान्य हो जाएगी। स्थानीय लोगों ने बिना सूचना पाइपलाइन शिफ्ट करने पर नाराजगी जताई, लेकिन जनप्रतिनिधियों की तत्परता से अब राहत की उम्मीद जगी है।

Edited By: Anjali Sinha

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Dumka News : ईद पर नोनीहाट में उमड़ी भीड़, भाईचारे और सौहार्द का दिखा संदेश
टाटा स्टील फाउंडेशन ने पंजाब में कौशल विकास तंत्र को किया मजबूत
Dhanbad News: मेयर व विधायक के निर्देश पर शुरू हुई पाइपलाइन रीशिफ्टिंग
Dumka News : राजेश चौरसिया के पहल पर सुब्रतोनाथ ने रक्तदान कर बचाई मरीज की जान 
झारखंड को बड़ी उपलब्धि, दिलशिन के.के का राष्ट्रीय टीम कैंप में चयन
Palamu News: डीआईजी ने रामनवमी में सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था संधारण की तैयारियों की समीक्षा बैठक
Palamu News: नग्न अवस्था में मिला युवक का शव, इकलौते बेटे की मौत से परिवार में कोहराम
Palamu News: रेलवे स्टेशन के पास अफीम तस्करी का भंडाफोड़, दो तस्कर गिरफ्तार
Palamu News: मारपीट के दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए न्यायिक हिरासत 
Dhanbad News: आईआईटी में नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी का शताब्दी व्याख्यान, करुणा पर जोर
Bokaro News: अवैध कोयला खनन पर छापेमारी, संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर बंद कराया स्थल