Sahebganj News: विकसित भारत युवा सांसद 2026 कार्यक्रम का हुआ आयोजन
"आपातकाल के 50 वर्ष" विषय पर छात्र-छात्राओं ने रखे अपने विचार
साहिबगंज महाविद्यालय के नंदन भवन में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) द्वारा 'विकसित भारत युवा सांसद 2026' का सफल आयोजन किया गया। "आपातकाल के 50 वर्ष" विषय पर आयोजित इस भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने भारतीय लोकतंत्र की चुनौतियों और सीख पर अपने विचार रखे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. मेघा कुमारी (कटिहार) सहित कई गणमान्य शिक्षाविद शामिल हुए। प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पांच छात्रों का चयन विश्वविद्यालय स्तर के लिए किया गया, साथ ही अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर विशेष काव्य पाठ भी हुआ।
साहिबगंज: महाविद्यालय के नंदन भवन में भारत सरकार युवा एवं खेल मंत्रालय के राष्ट्रीय सेवा योजना द्वारा विकसित भारत युवा सांसद 2026 का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में भाषण के विषय "आपातकाल के 50 वर्ष: भारतीय लोकतंत्र के लिए" सबक विषय पर छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। एकदिवसीय इस कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि केबी झा कॉलेज कटिहार (बिहार) में राजनीति विज्ञान विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ. मेघा कुमारी उपस्थित थीं।

तदोपरांत सभी अतिथियों को अंग वस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मान किया गया आज अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉक्टर प्रिया सिंह ने मातृशक्ति को समर्पित अपनी स्वरचित कविता का पाठ किया। छात्र-छात्राओं ने भाषण के विषय पर गंभीर तरीके से अपनी बात रखी एवं निर्णायक मंडली का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया जिसके फलस्वरूप स्वरूप अंजली कुमारी, निखिल कुमार, राहुल कुमार साह अभय कुमार पांडे ,तथा सुनिधि कुमारी का चयन विश्वविद्यालय पर स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता हेतु किया गया।
कार्यक्रम में मंच संचालन अर्थशास्त्र विभाग की सहायक प्राध्यापिका डॉ रूपा द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मेरा युवा भारत से चंदन कुमार एवं राहुल कुमार की कार्यक्रम आयोजन हेतु स्थानीय भूमिका रही। कार्यक्रम के अंत में सभी सम्मानित जनों को धन्यवाद ज्ञापित किया गया महाविद्यालय में बीएड विभाग में कार्यरत प्राध्यापिका डॉक्टर सुनीता कुमारी, प्रोफेसर अदिति सुरीन डॉ. सुनील कुमार, संथाली विभाग के विभाग अध्यक्ष डॉक्टर जिशु हांसदा, मॉडल कॉलेज राजमहल के प्राध्यापक डॉक्टर अमित कुमार सिंह एवं काफी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
