Hazaribagh News: रसोई गैस का दाम बढ़ा कर केन्द्र सरकार ने दिया जनता पर महंगाई का बोझ: निसार खान
By: Anjali Sinha
On
हजारीबाग: जिला कांग्रेस कमिटी हजारीबाग के मीडिया अध्यक्ष निसार खान ने केन्द्र सरकार द्वारा घरेलू रसोई गैस की कीमत 60 रूपया बढ़ाए जाने पर अपनी तीखी प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए कहा कि केन्द्र सरकार द्वारा आम जनता पर आर्थिक महंगाई का बोझ डाल दी है। उन्होंने कहा कि पहले से ही महंगाई की मार से जूझ रही जनता की बजट केन्द्र सरकार बिगाड़ रही है। सब्सिडी समाप्त होने और पहले ही रसोई गैस सिलेंडर के कारण उज्जवल योजना के लाभार्थी भी परिवारिक ईंधन की ओर लौटने को विवश हैं। खान ने घरेलू रसोई गैस की बढ़ाई गई कीमतें केन्द्र सरकार से अविलम्ब वापस लेने की मांग की है।
Edited By: Anjali Sinha
Tags: prosperous Jharkhand Hazaribagh Congress news Jharkhand Congress news Nisar Khan Congress Hazaribagh LPG price hike 2026 Inflation protest in Hazaribagh Gas cylinder becomes ₹60 more expensive Central Government inflation protest Ujjwala Yojana gas cylinder Hazaribagh District Congress Committee
