Dumka News: हवन पूर्णाहुति के साथ ही सप्त दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का हुआ समापन 

श्रीमद्भागवत कथा खुद में मंदिर और तीर्थ स्थापित करने की कथा है: दिव्या देवीजी 

Dumka News: हवन पूर्णाहुति के साथ ही सप्त दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का हुआ समापन 
(हवन करते हुए लोग)

रामगढ़ प्रखंड के बौड़िया गाँव में 14 मार्च से चल रही सात दिवसीय श्रीमदभागवत कथा का शनिवार को सामूहिक हवन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। कथावाचिका पूज्या दिव्या देवी जी ने अंतिम दिन भगवान श्रीकृष्ण की महिमा का वर्णन करते हुए स्वयं में मंदिर और तीर्थ स्थापित करने का संदेश दिया। मुख्य यजमान दिनेश मांझी एवं संगम देवी सहित हजारों श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां दीं और क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। समापन के पश्चात आयोजित भंडारे में भारी संख्या में लोगों ने महाप्रसाद ग्रहण किया।

रामगढ़: बौड़िया गाँव मे 7 दिन से चल रही श्रीमदभागवत कथा का सामूहिक हवन, पूर्णाहुति और विशाल भंडारे के साथ समापन हो गया। कथावाचिका पूज्या दिव्या देवीजी व उनके सहयोगियों के सानिध्य में विधि-विधान से हवन किया गया।वेद-मंत्रों की ध्वनि और यज्ञ की अग्नि से वातावरण शिवमय हो गया। श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालते हुए भगवान श्रीकृष्ण से सुख-समृद्धि और शांति की कामना की। पूर्णाहुति के दौरान हर कोई भाव विभोर हो उठा। हवन के बाद कथा पंडाल में विशाल भंडारा हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कथा की विदाई के समय श्रद्धालुओं ने नम आंखों के साथ श्रीमदभागवत को विदा किया।

आयोजन समिति सदस्य ने कहा कि 7 दिन की इस कथा ने उनके जीवन को आध्यात्मिक ऊर्जा और सकारात्मक दिशा प्रदान की है। आचार्य ने कहा कि श्रीमदभागवत कथा का श्रवण विशेष पुण्यदायी माना जाता है।कृष्ण की कथाएं हमें संयम, त्याग और भक्ति मार्ग का अनुसरण करने की प्रेरणा देती हैं। उन्होंने श्रद्धालुओं का आभार जताया और और सभी को भागवत कृपा की शुभकामनाएं दीं। बताते चलें की श्रीमदभागवत कथा का प्रारम्भ 14   मार्च को किया गया था। सात दिनों तक बौड़िया गाँव मे उत्सव का माहौल देखा गया। 

मौके पर कथा वाचिका दिव्या देवी ने भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी विभिन्न कथाओं का वर्णन किया। उन्होंने श्रोताओं को सनातन संस्कृति अपनाने पर जोर देते हुए कहा कि भागवत भगवान की शरण में जाने वालों का जीवन सफल हो जाता है।उन्होंने आगे बताया की श्रीमदभागवत न मंदिर जाने की कथा है और न ही तीर्थस्थान जाने की। यह खुद में मंदिर और तीर्थ स्थापित करने की कथा है। यदि हम स्वयं में सुधार लाए तो जग अपने आप ही सुधर जाएगा।मुख्य यजमान के रुप मे बौड़िया निवासी दिनेश मांझी व उनकी धर्मपत्नी संगम देवी थीं।हवन पूर्णाहुति के पश्चात सभी श्रद्धालुओं के बीच महाप्रसाद का वितरण किया गया।मौके पर समस्त ग्राम वासियों का सहयोग रहा।

Edited By: Anjali Sinha
क्या LPG की कालाबाज़ारी और जमाखोरी पर सरकार की कार्रवाई पर्याप्त है?
Select one option below:

Latest News

आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान आज का राशिफल: किन राशियों को मिलेगा लाभ, किन्हें रहना होगा सावधान
Latehar News: ब्राउन शुगर के साथ दो युवक गिरफ्तार
कुसुंबा कांड पर भड़के डॉ. इरफान अंसारी, भाजपा के खिलाफ ‘सर्जिकल स्ट्राइक’ की चेतावनी
Deoghar News: पुलिस ने तस्करों की कार से कुल 33 किलो अवैध गांजा सफलतापूर्वक बरामद किया
Giridih News: सिहोडीह में धूमधाम से मना हनुमान जयंती, हजारों श्रद्धालुओं ने लिया भंडारे का प्रसाद
गिरफ्तार भीम राम, भाजपा कार्यकर्ता नहीं, सभी दोषियों को मिले फांसी की सजा: आदित्य साहू
Dhanbad News: मजदूरी पर जा रहे 50 वर्षीय किशन महतो की सड़क दुर्घटना में मौत
Palamu News: MMCH में बड़ी लापरवाही: लेबर रूम से गायब मिला लैब टेक्नीशियन, फोन भी पाया गया बंद
Palamu News: नगर आयुक्त से मिले सतनारायण शुक्ला, पार्क निर्माण और शाहपुर में कचरा प्रदूषण का मुद्दा गरमाया
Pakur News: बीईईओ ने मासिक गुरू-गोष्ठी समीक्षोपरांत दिए आवश्यक दिशा निर्देश 
Pakur News: पाइपलाइन के नाम पर मौत के गड्ढे: प्रशासन मौन, ग्रामीण दहशत में
Pakur News: मासिक अपराध गोष्ठी में लंबित व प्रतिवेदित कांडों के सॉरी निष्पादन का निर्देश

आज का AQI

☀️☁️
--

PM2.5 -- µg/m³

Loading...

Ranchi, Jharkhand

Last updated: Just now