Hazaribagh News :पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू की गाड़ी के दोनों चक्के क्षतिग्रस्त, बड़ा हादसा टला
केरेडारी में पूर्व मंत्री की कार पलटी, तीन महिलाएं घायल
केरेडारी में पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू की गाड़ी के दोनों चक्के क्षतिग्रस्त हो जाने से बड़ा हादसा होते-होते टल गया। हादसे में तीन महिलाएं घायल हुई हैं। घटना को लेकर साजिश की आशंका जताई जा रही है।
हजारीबाग : पूर्व मंत्री योगेंद्र साहू की गाड़ी के साथ बड़ा हादसा होते-होते रह गया। जानकारी के अनुसार, किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा गाड़ी के दोनों चक्कों को क्षतिग्रस्त करने का प्रयास किया गया था। इसका असर तब दिखा जब चलती गाड़ी माइंस के किनारे कर्बला झुमरी टांड़ के पास अचानक बाईं ओर के दोनों चक्के डगमगाते हुए बैठ गए, जिससे वाहन पलट गया।

घटना की खबर फैलते ही हजारों की संख्या में महिलाएं और पुरुष मौके पर पहुंच गए, जिससे इलाके में भारी भीड़ और तनाव का माहौल बन गया है।
घटना को लेकर साजिश की आशंका जताई जा रही है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
