Hazaribagh News : खुले में मांस बिक्री पर प्रशासन सख्त, कई दुकानों की जांच

खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत होगी विधि-सम्मत कार्रवाई

Hazaribagh News : खुले में मांस बिक्री पर प्रशासन सख्त, कई दुकानों की जांच

खाद्य सुरक्षा को लेकर हजारीबाग में मटन एवं चिकन दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया। जांच में कई दुकानों में लाइसेंस नहीं पाया गया और खुले में मांस बिक्री व अस्वच्छता की स्थिति मिली। प्रशासन ने नियम उल्लंघन पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।

हजारीबाग : उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह एवं अभिहित अधिकारी-सह-अपर मुख्य चिकित्सा पदाधिकारी, हजारीबाग डॉ. शशि जायसवाल के निर्देशानुसार आज खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी, हजारीबाग मो. मंजर हुसैन के नेतृत्व में खाद्य सुरक्षा टीम द्वारा विभिन्न मटन एवं चिकन दुकानों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान लेपो रोड खिरगांव स्थित गोल्डेन चिकन सेंटर, भारत मटन शॉप, रॉयल चिकन सेंटर, रॉयल मीट शॉप, प्रिंस मटन शॉप, मुस्कान चिकन सेंटर; इमलीकोठी स्थित हिन्दु झटका मीट दुकान; मिशन हॉस्पिटल के समीप जागेश्वर झटका मीट दुकान; दीपूगढ़ा स्थित राजू चिकन एवं झटका मीट दुकान; तथा हीराबाग चैक क्षेत्र में गोविंद झटका मीट एवं मुर्गा दुकान, संजय झटका मीट दुकान, राजू झटका मीट शॉप, नारो झटका मीट दुकान, अजय झटका मीट दुकान एवं बिरेन्द्र झटका मीट दुकानों की जांच की गई।

जांच में पाया गया कि कई दुकानों में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 तथा खाद्य सुरक्षा मानक विनियम (खाद्य कारोबार का लाइसेंस एवं पंजीकरण) 2011 के प्रावधानों का पालन नहीं किया जा रहा था। कई प्रतिष्ठानों में खाद्य अनुज्ञप्ति/पंजीकरण उपलब्ध नहीं पाया गया तथा खुले में मांस लटकाकर बिक्री की जा रही थी। इसके अतिरिक्त अस्वच्छ परिसर में मांस काटकर विक्रय किया जा रहा था।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि संबंधित खाद्य कारोबारियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के तहत विधि-सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें चुरचू प्रखंड में हाथियों का तांडव, 6 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन
Hazaribagh News : रामनवमी 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
फूलों से सुसज्जित वाहन में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव-पार्वती का कराया गया नगर भ्रमण
हजारीबाग में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान
बागीचों और तालाब किनारे 'क्षत्रपों' की सज रहीं महफिलें, चुनावी गणित के 'सेटिंग्स' में जुटे प्रत्याशी
Sahebganj News : महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, दो की मौत से परिवार में शोक
Sahebganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में यूजी पंचम सेमेस्टर परीक्षा का शांतिपूर्ण शुभारंभ
सीआईटीई बहाया में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Koderma News : समर्थन मिला तो समुचित विकास करेंगे : वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव
प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने निपु सिंह
नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान