30 हजार के ऋण से 1.21 लाख की कमाई: मेरी किंडो की सफलता कहानी

संत मोनिका स्वयं सहायता समूह से जुड़कर संभाली नेतृत्व की जिम्मेदारी

30 हजार के ऋण से 1.21 लाख की कमाई: मेरी किंडो की सफलता कहानी

सिमडेगा जिले की मेरी किंडो ने स्वयं सहायता समूह से जुड़कर सब्जी खेती और बकरी पालन के माध्यम से 1.21 लाख रुपये की आय अर्जित की। झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी के मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं के सहयोग से वे आज ग्रामीण महिलाओं के लिए प्रेरणा बन चुकी हैं।

सिमडेगा : मेरी किंडो, पति- अजीत किंडो, ग्राम रायबेरा, पंचायत बाघडेगा, प्रखंड केरसई, जिला सिमडेगा की निवासी हैं। वे वर्ष 2017 में झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी (जेएसएलपीएस) अंतर्गत संत मोनिका स्वयं सहायता समूह से जुड़ीं। समूह से जुड़ने के पश्चात उनकी सक्रियता, नेतृत्व क्षमता एवं नियमित सहभागिता को देखते हुए उन्हें समूह सचिव का दायित्व सौंपा गया। इस भूमिका में रहते हुए वे समूह बैठकों के संचालन, बचत संकलन एवं अन्य गतिविधियों में निरंतर सक्रिय रहीं।

समूह से जुड़ने से पूर्व मेरी किंडो के परिवार की आर्थिक स्थिति साधारण थी। परिवार की आजीविका मुख्यतः वर्षा आधारित धान की खेती एवं मजदूरी पर निर्भर थी, जिससे आय सीमित एवं अस्थिर बनी रहती थी। स्वयं सहायता समूह से जुड़ने के बाद उन्हें न केवल वित्तीय सहयोग मिला, बल्कि आजीविका विस्तार हेतु तकनीकी मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ।

इसी क्रम में वर्ष 2024–25 के रबी मौसम में उन्होंने समूह से 30,000 रुपये का ऋण प्राप्त कर कुआँ आधारित सिंचाई सुविधा के माध्यम से पत्ता गोभी, टमाटर एवं आलू की खेती की। इस कृषि गतिविधि से उन्हें 85,900 रुपये की आय हुई। इसके अतिरिक्त उन्होंने बकरी पालन को भी अपनाया, जिससे 35,600 रुपये की अतिरिक्त आय अर्जित की। इस प्रकार कुल 1,21,500 रुपये की आय प्राप्त कर उन्होंने अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ किया।

मेरी किंडो को मुख्यमंत्री मंईयाँ सम्मान योजना के अंतर्गत अब तक 34,000 रुपये की राशि प्राप्त हुई है। इस राशि को उन्होंने बचत के रूप में संचित किया, जिसमें से 25,000 रुपये का निवेश खेती एवं पशुपालन गतिविधियों में पूंजी के रूप में किया गया।

यह भी पढ़ें रांची में परीक्षा को लेकर 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

उनकी सफलता से प्रेरित होकर ग्राम के अन्य परिवार भी सब्जी खेती एवं पशुपालन जैसी आजीविका गतिविधियों को अपना रहे हैं, जिससे स्थानीय स्तर पर आयवर्धन को बढ़ावा मिला है। मेरी किंडो की तीन पुत्रियाँ हैं, जिनमें एक पुत्री नर्स के रूप में कार्यरत है, जबकि दो पुत्रियाँ रांची में उच्च शिक्षा प्राप्त कर रही हैं। परिवार बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देता है।

यह भी पढ़ें विधायक ने महापौर चुनाव में समर्थन जुटाने को किया डोर-टू-डोर संपर्क

स्वयं सहायता समूह से जुड़ाव, सरकारी योजनाओं से प्राप्त सहयोग तथा जेएसएलपीएस के तकनीकी एवं संस्थागत मार्गदर्शन के परिणामस्वरूप आज मेरी किंडो का परिवार बहु-आय स्रोत पर आधारित सशक्त आजीविका की ओर अग्रसर है।

यह भी पढ़ें चुरचू प्रखंड में हाथियों का तांडव, 6 ग्रामीणों की दर्दनाक मौत

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन
Hazaribagh News : रामनवमी 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
फूलों से सुसज्जित वाहन में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव-पार्वती का कराया गया नगर भ्रमण
हजारीबाग में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान
बागीचों और तालाब किनारे 'क्षत्रपों' की सज रहीं महफिलें, चुनावी गणित के 'सेटिंग्स' में जुटे प्रत्याशी
Sahebganj News : महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, दो की मौत से परिवार में शोक
Sahebganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में यूजी पंचम सेमेस्टर परीक्षा का शांतिपूर्ण शुभारंभ
सीआईटीई बहाया में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Koderma News : समर्थन मिला तो समुचित विकास करेंगे : वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव
प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने निपु सिंह
नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान