रांची में परीक्षा को लेकर 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

15 फरवरी से 2 मार्च तक अलग-अलग तिथियों में परीक्षा

रांची में परीक्षा को लेकर 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू

रांची में JSSC की प्रतियोगिता परीक्षा के मद्देनजर परीक्षा केंद्रों के 200 मीटर दायरे में निषेधाज्ञा लागू की गई है। प्रशासन ने कदाचारमुक्त और शांतिपूर्ण परीक्षा के लिए सुरक्षा व निगरानी बढ़ाई है।

रांची :  झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की ओर से आयोजित कम्प्यूटर आधारित तकनीकी, विशिष्ट योग्यताधारी स्नातक स्तरीय संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 15 से 21 फरवरी तक होगी। साथ ही परीक्षा 24 से लेकर 26 फरवरी और 28 से 02 मार्च तक रांची जिला के विभिन्न 17 परीक्षा केंद्रों में आयोजित की गयी है।

परीक्षा के दौरान कदाचारमुक्त संचालन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए रांची के उपायुक्त-सह-जिला दंडाधिकारी मंजूनाथ भजंत्री और वरीय पुलिस अधीक्षक राकेश रंजन के संयुक्तादेश पर पुलिस बल एवं पुलिस पदाधिकारी के साथ दंडाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई है।

परीक्षा में शामिल होने वाले छात्र और अभिभावक परीक्षा केंद्रों में भीड़ लगाकर विधि-व्यवस्था भंग करने की चेष्टा कर सकते हैं, इस आशंका को देखते हुए अनुमंडल दंडाधिकारी, सदर की ओर से बीएनएसएस की धारा-163 के तहत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए इन परीक्षा केन्द्रों के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा जारी की गई है।

यह निषेधाज्ञा 15 फरवरी से 21 फरवरी तक, 24 से लेकर 26 फरवरी और 28 से लेकर दो मार्च तक के लिए प्रातः 05ः00 बजे से अपराह्न 08ः00 बजे तक प्रभावी रहेगा।

निषेधाज्ञा के दौरान पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों का एक जगह जमा होने,किसी प्रकार का ध्वनि विस्तारक यंत्र का व्यवहार करने, किसी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र, लाठी-डंडा, तीर-धनुष, गड़ासा,भाला, बंदूक, राईफल, रिवाल्वर, बम, बारूद लेकर चलने और किसी प्रकार की बैठक या आमसभा का आयोजन करने पर पाबंदी रहेगी।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन
Hazaribagh News : रामनवमी 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
फूलों से सुसज्जित वाहन में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव-पार्वती का कराया गया नगर भ्रमण
हजारीबाग में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान
बागीचों और तालाब किनारे 'क्षत्रपों' की सज रहीं महफिलें, चुनावी गणित के 'सेटिंग्स' में जुटे प्रत्याशी
Sahebganj News : महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, दो की मौत से परिवार में शोक
Sahebganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में यूजी पंचम सेमेस्टर परीक्षा का शांतिपूर्ण शुभारंभ
सीआईटीई बहाया में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Koderma News : समर्थन मिला तो समुचित विकास करेंगे : वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव
प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने निपु सिंह
नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान