चास नगर निगम चुनाव: बिनोद कुमार के समर्थन में जोरदार जनसंपर्क
नागरिकों ने सड़क, नाली और पानी जैसी समस्याओं का उठाया मुद्दा
चास नगर निगम चुनाव में बिनोद कुमार के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। जनता ने सड़क, नाली, पानी और सफाई जैसी समस्याओं के समाधान की उम्मीद जताई।
चास : चास नगर निगम चुनाव को लेकर पूरे इलाके में उत्साह चरम पर है। लोकतंत्र के इस महापर्व में भाग लेने के लिए जनता पूरी तरह तैयार नजर आ रही है। इसी क्रम में मेयर प्रत्याशी बिनोद कुमार के जनसंघ और भाजपा के पूर्व कोषाध्यक्ष रहे उदय चन्द्र प्रसाद, रामप्रवेश गुप्ता, लक्ष्मीनारायण यादव, संजय चौधरी ने सामूहिक रूप से चास बायपास स्थित चुनावी प्रधान कार्यालय का उद्घाटन किया। उद्घाटन के दौरान रंजीत कुमार ने कहा कि आज चास की जनता मूलभूत सुविधाओं से वंचित है।
न समय पर पानी मिल रहा है, न बिजली, न सफाई व्यवस्था दुरुस्त है। लोग नियमित रूप से होल्डिंग टैक्स जमा कर रहे हैं, लेकिन बदले में नगर निगम की ओर से कोई ठोस सुविधा नहीं मिल पा रही। हर वार्ड में सड़क, नाली और कचरे की समस्याओं का अंबार लगा हुआ है।अमित कुमार ने कहा कि कोरोना काल में जब पूरा शहर घरों में बंद था, उसी समय उनके बड़े भाई बिनोद कुमार लगातार समाज के बीच सक्रिय रहे।

उधर, नगर निगम चुनाव को लेकर सभी उम्मीदवार प्रचार अभियान में जुट गए हैं। मेयर प्रत्याशी बिनोद कुमार के समर्थन में रंजीत कुमार ने समर्थकों के साथ निगम के सभी वार्डों में जनसंपर्क अभियान शुरू कर दिया है। उन्होंने घर-घर जाकर लोगों से अपील की कि वे बिनोद कुमार को अपना आशीर्वाद दें और चास के विकास के लिए मजबूत नेतृत्व चुनें। उद्घाटन कार्यक्रम में मुख्यरूप से लक्ष्मीनारायण यादव, संजीत पोल्टा, कमलेश कुमार, गणेश गुप्ता, भरत छात्रवाल, काली आचार्या, कार्तिक बाउरी, सोनू कुमार, जय यादव,राकेश कुमार, बनू यादव, आनंद ठाकुर, प्रहलाद शर्मा सहित सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद थे।
