झारखंड में एयर एंबुलेंस हादसा: रांची से दिल्ली जा रही फ्लाइट चतरा के सिमरिया में दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोग सवार
रांची/चतरा: झारखंड में सोमवार रात एक बड़ा हादसा हो गया।रांची से दिल्ली जा रही एक एयर एंबुलेंस चतरा जिले के सिमरिया क्षेत्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार विमान में कुल सात लोग सवार थे।

https://www.instagram.com/reel/DVG74qzCvwQ/?utm_source=ig_web_copy_link
बताया जा रहा है कि एयर एंबुलेंस रांची से दिल्ली के लिए रवाना हुई थी। उड़ान के दौरान तकनीकी खराबी या अन्य कारणों से सिमरिया के पास वह दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हालांकि, हादसे के वास्तविक कारणों की आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।
https://twitter.com/ANI/status/2025978074567962918?ref_src=twsrc%5Etfw%7Ctwcamp%5Etweetembed%7Ctwterm%5E2025978074567962918%7Ctwgr%5E2341ff5c3d8a8971726bbfb8b269591937424e4b%7Ctwcon%5Es1_c10&ref_url=https%3A%2F%2Fd-39426222592175513282.ampproject.net%2F2601162341000%2Fframe.html
घटना के बाद आसपास के क्षेत्र में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। पुलिस ने एहतियातन क्षेत्र को घेर लिया है और आम लोगों को घटनास्थल से दूर रहने की अपील की है।
फिलहाल सभी यात्रियों की स्थिति के संबंध में विस्तृत आधिकारिक बयान का इंतजार है। प्रशासन ने कहा है कि जांच के बाद ही दुर्घटना के कारणों का स्पष्ट खुलासा किया जाएगा।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
