नगर पालिका चुनाव 2026: गिरिडीह में जिला नियंत्रण कक्ष से मतदान प्रक्रिया की कड़ी निगरानी

बैलेट पेपर, मतपेटी और सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष नजर

नगर पालिका चुनाव 2026: गिरिडीह में जिला नियंत्रण कक्ष से मतदान प्रक्रिया की कड़ी निगरानी

नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए गिरिडीह जिला प्रशासन द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष से लगातार मतदान कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा, व्यवस्था एवं मतदान प्रक्रिया पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

गिरिडीह : नगरपालिका आम निर्वाचन 2026 के सफल एवं निष्पक्ष संचालन के लिए जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त, रामनिवास यादव द्वारा जिला नियंत्रण कक्ष से लगातार मतदान कार्यों की मॉनिटरिंग की जा रही है। सभी मतदान केंद्रों पर विशेष सतर्कता एवं सुव्यवस्थित प्रबंधन सुनिश्चित किया गया है।

जिला नियंत्रण कक्ष में स्थापित संचार प्रणाली के माध्यम से सभी मतदान केंद्रों से निरंतर संपर्क बनाए रखा गया है। प्रखंड स्तर के पदाधिकारियों, सेक्टर दंडाधिकारियों एवं पुलिस अधिकारियों से नियमित रूप से मतदान की प्रगति की जानकारी ली जा रही है। बैलेट पेपर की उपलब्धता, मतपेटियों की सुरक्षा, मतदान कर्मियों की उपस्थिति तथा विधि-व्यवस्था की स्थिति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

मौके पर पुलिस अधीक्षक, डॉ बिमल कुमार, उप निर्वाचन पदाधिकारी नगरपालिका, तेज कुमार हांसदा, जिला नजारत उप समाहर्ता,  आशुतोष ठाकुर समेत अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
झारखंड में एयर एंबुलेंस हादसा: रांची से दिल्ली जा रही फ्लाइट चतरा के सिमरिया में दुर्घटनाग्रस्त, 7 लोग सवार
घोड़े पर Blinkit बैग लेकर निकले बुजुर्ग, राजस्थान का देसी डिलीवरी वीडियो वायरल
Pamban Bridge: समुद्र के ऊपर उड़ती ट्रेन का रोमांच, जानिए भारत के पहले सी रेल ब्रिज की कहानी
आरएलएसवाई इंटर कॉलेज के पूर्व प्राचार्य को मातृ शोक, 97 वर्षीय गौरी बाला देवी का निधन
Opinion : मोदी–योगी की मौजूदगी में रैपिड रेल उद्घाटन बना राजनीतिक शक्ति प्रदर्शन
Pax Silica Alliance में भारत शामिल, AI-चिप सप्लाई चेन में बड़ा कदम
Opinion : विदेश दौरे के पहले दिन योगी आदित्यनाथ को बड़ी निवेश सफलता
रेनॉल्ट ट्विजी मॉडिफाइड: स्टार्क वार्ग इंजन से ऑडी को हराया, लैम्बॉर्गिनी से ज्यादा टॉर्क!
पहली बार मतदान कर खुशी से झूमीं दो सगी बहनें, बोलीं – हमारा हक है मतदान
नगर पालिका चुनाव 2026: गिरिडीह में जिला नियंत्रण कक्ष से मतदान प्रक्रिया की कड़ी निगरानी
पीएम मोदी के 5 टिप्स: डिजिटल फ्रॉड और re-KYC से कैसे बचें, मन की बात हाइलाइट्स