Sahebganj News : शिव पुराण नाट्य मंचन और झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

दीप प्रज्वलन, केक कटिंग और ध्वजारोहण के साथ हुआ कार्यक्रम का शुभारंभ

Sahebganj News : शिव पुराण नाट्य मंचन और झांकी ने मोहा श्रद्धालुओं का मन

साहिबगंज में प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा शिव जयंती महोत्सव के अवसर पर मछुआ सोसाइटी हॉल में द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी एवं शिव पुराण पर आधारित नाट्य मंचन “हम सब पार्वती” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने सबका मन मोह लिया।

साहिबगंज : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय द्वारा संपूर्ण भारत वर्ष में शिव जयंती महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में महाशिवरात्री को लेकर मछुआ सोसाइटी हॉल में द्वादश ज्योतिर्लिंग झांकी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर द्वादश ज्योतिर्लिंग के दर्शन हेतु सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का सबसे बड़ा आकर्षण शिव पुराण का नाट्य मंचन "हम सब पार्वती" शीर्षक नाटक रहा। शंकर, पार्वती, विष्णु, ब्रह्मा, नारद आदि की झांकी ने दर्शकों का मन मोह लिया। नाटक में शिव की बारात का रहस्य बताया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य सेवा केंद्र प्रभारी अनु दीदी एवं अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस महत्वपूर्ण अवसर पर केक काटा गया और ध्वजारोहण किया गया। मंच संचालन मनीषा मंजरी ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अनु दीदी ने कहा कि परमपिता परमात्मा शिव का अवतरण अज्ञान अंधकार मिटाकर, ज्ञान से विकारों जनित कर्म बंधन को शुद्ध कर नूतन दैवी सृष्टि की स्थापना के लिए होता है। स्वागत नृत्य सीएम स्कूल ऑफ एक्सीलेंस की विद्यार्थी सुप्रिया सौम्या ने किया। नृत्य में राज्य स्तर पर अपनी विशिष्ट पहचान बनाने वाली दृष्टि चैटर्जी ने शिव अनादि है-शिव अनंत है गीत पर अपनी प्रस्तुति दी।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
हाथियों के आतंक के बीच बड़ा हादसा, बंगाल से आई हाथी भगाओ टीम की गाड़ी पलटी, दो की मौत, 8 घायल
इंडोनेशिया एयरक्राफ्ट कैरियर खरीदने वाला एशिया का चौथा देश बनेगा: Giuseppe Garibaldi की डील पर अपडेट
पेंटागन का AI ऑपरेशन: क्लॉड AI से राष्ट्रपति मादुरो की गिरफ्तारी, मिलिट्री में AI की एंट्री से दुनिया सतर्क
दुनिया की अनोखी 3-इन-1 मिनी इलेक्ट्रिक कार Fiat Topolino XS: फीचर्स, डिजाइन और कीमत डिटेल्स
हजारीबाग नगर निगम चुनाव: वार्ड 22 को आदर्श वार्ड बनाने का संकल्प
पाकुड़िया के मोंगलाबांध गांव में पार्वती मंदिर प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश शोभायात्रा
PM Modi दे रहे महिलाओं को फ्री स्कूटी?’ AI से बने फर्जी वीडियो का सच, ठगी से बचने के लिए तुरंत जानें ये बातें
Koderma News : जिला शिक्षा अधीक्षक अजय कुमार के निर्देश पर आयोजित हुई प्री बोर्ड परीक्षा
बोकारो में बच्चा चोरी की अफवाहों पर प्रशासन सख्त, 300 सोशल मीडिया अकाउंट चिन्हित
नोएडा वैलेंटाइन डे हादसा: पहले रेखा को गोली मारी फिर खुद, सुसाइड नोट ने बढ़ाया सस्पेंस
चास में मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर का धुआंधार जनसंपर्क अभियान