ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

मुख्य अतिथि अशोक बर्नवाल का प्रेरक संबोधन

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ

ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन में आयोजित दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि अशोक बर्नवाल द्वारा रिबन काटकर किया गया। कार्यक्रम में महिला एवं पुरुष वर्ग के लिए दौड़, रिले रेस, शॉटपुट, जेवलिन थ्रो, डिस्कस थ्रो एवं अन्य खेलों का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

कोडरमा : ग्रिजली कॉलेज ऑफ एजुकेशन  में  दो दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ  किया गया। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य ने मुख्य अतिथि अशोक वर्णवाल , महासचिव ओलंपिक एसोसिएशन, कोडरमा , विशिष्ट अतिथि संदीप सिन्हा सचिव रोटरी क्लब एवं अध्यक्ष कबड्डी एसोसिएशन कोडरमा एवं सभी उपस्थित महाविद्यालय सदस्यों और सभी प्रशिक्षुओं का स्वागत किया। तत्पश्चात मुख्य अतिथि अशोक बर्नवाल ने  रिबन काट कर कार्यक्रम का शुभारंभ  किया ।

दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता के प्रथम दिन   महिला वर्ग में 100 मीटर एवं पुरुष वर्ग में 200 मीटर दौड़, स्पून रेस, महिला एवं पुरुष वर्ग में 4x100 मीटर रिले रेस, शॉट पुट, जेवलिन थ्रू, सुई धागा रेस, डिस्कस थ्रू, टग ऑफ वार का सफल आयोजन किया गया जिसमें सभी प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग कर अपने क्षमता, कला एवं अनुभव के आधार पर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

100 मीटर महिला वर्ग दौड़ में प्रथम स्थान- सुलेखा कुमारी, द्वितीय स्थान- सुधा कुमारी एवं तृतीय स्थान- ललिता कुमारी, 200 मीटर पुरुष वर्ग दौड़ में प्रथम- मनीष कुमार, द्वितीय सद्दाम अंसारी एवं तृतीय - सूरज कुमार, महिला वर्ग स्पून रेस में प्रथम- निकिता कुमारी,द्वितीय- सुधा कुमारी एवं तृतीय- हेमलता कुमारी, पुरुष वर्ग चम्मच रेस में प्रथम- पवन पंडित,द्वितीय- मनीष कुमार एवं तृतीय- पवन कुमार,पुरुष वर्ग रिले रेस में प्रथम- मनोरंजन पाण्डेय, पवन, मनीष, सुमित ,द्वितीय- मनीष कुमार, सागर कुमार, सूरज कुमार, अंकित चंद्रा एवं तृतीय- पवन कुमार, लोकेश कुमार, अनिल कुमार, महेश कुमार महतों ।

महिला वर्ग रिले रेस में प्रथम - उर्मिला कुमारी, ललिता कुमारी, सुलेखा कुमारी आदि , द्वितीय - अनिशा कुमारी, रितिका कुमारी, प्रियंका कुमारी, बबीता कुमारी एवं तृतीय- सीमा कुमारी, सोनिया कुमारी, सुधा कुमारी, प्रिया सिंह। महिला शॉट पुट में प्रथम- साक्षी कुमारी,द्वितीय- किरण कुमारी एवं तृतीय- पूजा कुमारी, पुरुष वर्ग शॉट पुट में प्रथम- लवजीत कुमार,द्वितीय- मनीष कुमार एवं तृतीय- रूपेश कुमार।

Read More.. Koderma News: अनुकम्पा, पेंशन एवं स्थापना समिति की बैठक में 105 शिक्षकों की सेवा संपुष्टि 

महिला वर्ग जेवलिन में प्रथम- साक्षी कुमारी,द्वितीय- पूजा कुमारी एवं तृतीय- उर्मिला कुमारी, पुरुष वर्ग जेवलिन में प्रथम- मनीष कुमार,द्वितीय- मनीष कुमार एवं तृतीय- सागर कुमार,
 महिला वर्ग सुई धागा रेस में प्रथम- किरण कुमारी,द्वितीय- ललिता कुमारी एवं तृतीय रितिका कुमारी, पुरुष वर्ग सुई धागा रेस में प्रथम- सुशांत राज,द्वितीय- सूरज कुमार एवं तृतीय- पवन कुमार, पुरुष वर्ग डिस्कस थ्रू में प्रथम- मनीष कुमार,द्वितीय- मनीष कुमार एवं तृतीय- सुमित कुमार, महिला वर्ग डिस्कस थ्रू में प्रथम-पूजा  कुमारी,द्वितीय- रितिका कुमारी एवं तृतीय स्थान उर्मिला कुमारी ने स्थान प्राप्त किया।

Read More.. Koderma News: झारखंड जर्नलिस्ट एसोसिएशन की बैठक में संगठन की मजबूती पर जोर

इस अवसर पर कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अशोक बर्नवाल, महासचिव ओलंपिक एसोसिएशन, कोडरमा ने अपने संबोधन में कहा कि  खेलकूद प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य  शारीरिक एवं मानसिक  रूप से सशक्त बनाना तथा  खेलकूद के प्रति प्रोत्साहित करना है । उक्त प्रतियोगिता को सफल बनाने में खेल प्रशिक्षक अविनाश कुमार एवं कार्यक्रम समन्वयक सीताराम यादव ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

Read More.. Koderma News: धूमधाम से मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती

उक्त खेलकूद प्रतियोगिता में महाविद्यालय के बी. एड. सत्र 2025- 27 के सभी प्रशिक्षु, महाविद्यालय के डी एल एड विभागाध्यक्ष मनीष कुमार सिंह,  डॉ  मृदुला भगत, आई क्यू ए सी समन्वयक मनीष कुमार सिन्हा, डी एल एड समन्वयक खुशबू कुमारी सिन्हा,सभी सहायक प्राध्यापक डॉ पूजा कुमारी, संजीत कुमार, अनिल दास, चुन्नु कुमार आदि सहित सभी शिक्षकेतर कर्मचारी सूचित कुमार, दीपक कुमार पाण्डेय, आलम मुख्तार, सुधीर साव, विवेक कुमार एवं ओंकार कुमार वो सहायक कर्मी उक्त अवसर पर उपस्थित रहे।

खेलकूद प्रतियोगिता में मंच संचालन बी॰एड॰ सत्र 2025-27 के प्रशिक्षु अंकित चंद्रा एवं सोनिया कुमारी ने युगल रूप से किया ।

Edited By: Susmita Rani

Latest News

मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल मृत प्रेमी के ताबूत के सामने भिड़ीं 2 गर्लफ्रेंड, अंतिम संस्कार के दौरान जमकर हुई धक्का-मुक्की, VIDEO वायरल
बंद दुकान, तेज बदबू और अंदर युवती की लाश; 8 साल का साथी फरार, और जानिए पूरा मामला
10 Year Old Aadhaar Update: 14 जून के बाद देना होगा शुल्क, पुराना आधार अभी फ्री में कर लें अपडेट, जानें पूरा प्रोसेस
Koderma News: मॉडर्न पब्लिक स्कूल में विश्व कला दिवस पर चित्रकला प्रतियोगिता का भव्य आयोजन
Sahebganj News: डिज़्नीलैंड मेले में जलपरी शो बना आकर्षण का केंद्र, उमड़ी भीड़
कोयला माफिया पर ED का शिकंजा, 159 करोड़ की संपत्ति कुर्क, हवाला और फर्जी कंपनियों का बड़ा खुलासा
Bokaro News: अम्बेडकर जयंती पर  बीएसएल की ओर से विशेष कार्यक्रम का आयोजन
Koderma News: रात में मां के पास सोया था बच्चा, सुबह कुएं में मिला शव… आखिर क्या हुआ?
बोकारो: Viral Audio ने बढ़ाई मुश्किलें, महिला थाना प्रभारी पर गिरी गाज, सोशल मीडिया पर हो रहा था ऑडियो वायरल, पुलिस लाइन अटैच
Koderma News: रोटरी क्लब का आयोजन: दुल्हन और सिलाई प्रतियोगिता में दिखा हुनर
Pakur News: पुलिस को मिली 18 नई अपाची बाइक, सांसद-विधायक ने दिखाई हरी झंडी
केक के बाद कमजोरी, पिज्जा के बाद बेहोशी: बर्थडे पार्टी में छात्रा से दरिंदगी, आपबीती सुनाते कांप उठी
Advertisement