मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विदेशी विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत झारखंडी छात्रों की शिष्टाचार भेंट

2050 तक अधिक छात्रों को विदेश में शिक्षा दिलाने का लक्ष्य

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विदेशी विश्वविद्यालयों में अध्ययनरत झारखंडी छात्रों की शिष्टाचार भेंट

रांची के कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से विदेशों में अध्ययनरत झारखंड के मेधावी छात्रों ने शिष्टाचार भेंट की। छात्रों ने मुख्यमंत्री की दूरदर्शी सोच और मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा परदेशीय छात्रवृत्ति योजना के लिए आभार व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य है कि अधिक से अधिक छात्र अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान प्राप्त करें और झारखंड का नाम रोशन करें।

रांची : कांके रोड, स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में आज मुख्यमंत्री  हेमन्त सोरेन से डॉ. रेजिना हांसदा (lecturer in development and justice,  University of Edinburgh, UK), डॉ. रिचर्ड टोप्पो (Masters, Oxford University, PHD, International institute of social studies), माधुरी खलखो (Pursuing PhD, School of Oriental and African studies, UK), सुश्री रूबी हेंब्रम (Pursuing PhD, London School of Economics, UK) तथा नोलीना मिंज (Masters, University of St. Andrews, UK) ने शिष्टाचार भेंट की।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी का हार्दिक स्वागत किया। उन्होंने भी मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उनकी दूरदर्शी सोच एवं शिक्षा के प्रति दृढ़ विजन के फलस्वरूप राज्य के मेधावी बच्चे विदेशों में झारखंड का परचम लहरा रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की विदेश यात्रा के दौरान मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा परदेशीय छात्रवृत्ति योजना के तहत उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे राज्य के मेधावी छात्रों से मुलाकात एक सराहनीय पहल साबित हुई, जिससे राज्य के बच्चों में नई ऊर्जा का संचार हुआ।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की सोच है कि 2050 तक इस योजना के माध्यम से अधिक से अधिक बच्चे विदेश में उच्च शिक्षा एवं अनुसंधान प्राप्त करें तथा राज्य का मान-सम्मान बढ़ाएं। उन्होंने गुरुजी के सपनों को साकार करने हेतु राज्य के आदिवासी बच्चों को शिक्षा के क्षेत्र में प्रोत्साहित करने एवं पीएचडी तथा रिसर्च के क्षेत्र में आगे बढ़ाने की अपील की। मौके पर मुख्यमंत्री सोरेन ने कहा कि मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा के बाद आज प्रदेश के आदिवासी छात्र ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में पढ़ाई कर रहे हैं। हमारी सोच है कि झारखंड के छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उच्च शिक्षा के अवसर उपलब्ध कराना। वर्तमान में प्रतिवर्ष 25 छात्र मरंग गोमके जयपाल सिंह मुंडा परदेशीय छात्रवृत्ति योजना का लाभ उठा रहे हैं। आने वाले दिनों में लाभुक छात्रों की संख्या में वृद्धि के लिए सरकार निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी स्कॉलर्स को शुभकामनाएं दीं तथा उनका आभार व्यक्त किया।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Bokaro News : आ गया है मतदान का दिन, किसके सर सजेगा चास नगर निगम अध्यक्ष का ताज
बोकारो में सामुदायिक स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूती, बीएसएल-पीरामल स्वास्थ्य का समझौता
बोकारो इस्पात संयंत्र ने स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने की दिशा में उठाया बड़ा कदम
नगर पालिका निर्वाचन 2026 को लेकर डीसी-एसपी ने दिया जरूरी दिशा-निर्देश
बोकारो में नगर पालिका चुनाव को लेकर मतदान कर्मी रवाना, 201 केंद्रों पर कल होगा मतदान
साहिबगंज में काली मंदिर व बायसी मंदिर चोरी मामले का खुलासा
भोगनाडीह में आदिवासी सांस्कृतिक केंद्र का भव्य आयोजन, बच्चों ने दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश
साहिबगंज नगर निकाय चुनाव की मतगणना की तारीख तय
नगर परिषद अध्यक्ष पद पर 28 उम्मीदवार, मतदान से पहले शक्ति प्रदर्शन
सभी मतदान केंद्र व मतगणना हॉल धूम्रपान व तंबाकू मुक्त क्षेत्र घोषित
डीसी-एसपी ने की प्रशासनिक तैयारी की मॉनिटरिंग डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण