गिरिडीह में ट्रक–ऑटो की आमने-सामने टक्कर, एक की मौत, एक घायल
पचम्बा थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को किया जब्त
गिरिडीह के पचम्बा थाना क्षेत्र अंतर्गत अलकापुरी के पास ट्रक और ऑटो की आमने-सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
गिरिडीह : के पचम्बा थाना अंतर्गत अलकापुरी के पास ट्रक और ऑटो के बीच हुई आमने सामने टक्कर में एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि इस दुर्घटना में एक अन्य व्यक्ति घायल हुआ है। घटना शुक्रवार सुबह की है। घटना में रतनपुरा, हीरोडीह के रहने वाले 35 वर्षीय प्रेम दास की मौत हो गई है। वहीं देवरी थाना क्षेत्र के खरगडीहा देवपहरी निवासी छोटू राम घायल हुए हैं।

अस्पताल में गंभीर रूप से घायल प्रेम दास की इलाज के क्रम में मौत हो गई। वहीं छोटू राम को इलाज के बाद घर भेज दिया गया। इधर घटना की सूचना पाकर पचम्बा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटना के बाबत पूरी जानकारी ली। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त दोनों वाहनों को जब्त कर लिया गया है।
Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.
