Hazaribagh News : इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा का उद्घाटन, ग्राहकों की उमड़ी भीड़

क्षेत्रीय आर्थिक विकास में बैंक की भूमिका पर जोर

Hazaribagh News :  इंडियन ओवरसीज बैंक शाखा का उद्घाटन, ग्राहकों की उमड़ी भीड़

हजारीबाग के बड़कागांव में इंडियन ओवरसीज बैंक की नई शाखा का उद्घाटन मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक मनीष कुमार ने किया। इस अवसर पर बैंक के उत्पादों, ऋण योजनाओं और ग्राहक सेवा को लेकर जानकारी दी गई।

हज़रिबाग : आज मंगलवार को इंडियन ओवरसीज बैंक – बड़कागांव शाखा का उद्घाटन मुख्य अतिथि मनीष कुमार– मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, क्षेत्रीय कार्यालय, रांची के द्वारा किया गया। उदघाटन समारोह में काफी संख्या में सम्मानित ग्राहकगण और जनसमूह उपस्थित हुए । 
इस अवसर पर  मनीष कुमार– मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक, ने उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक सदैव उत्कृष्ट ग्राहक सेवा हेतु तत्पर है ।

उन्होंने  बैंक के विभिन्न उत्पादों और ऋण योजनाओं की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की और बताया कि इंडियन ओवरसीज बैंक क्षेत्र के आर्थिक विकास के लिए प्रतिबद्ध और प्रयासरत है । 

इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमारा मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक ग्राहकों को बैंक से जोड़ना और उनको आवश्यक बैंकिंग सेवाएँ मुहैया करवाना है । सभी उपस्थित आगंतुकों से उन्होंने आह्वान किया कि आप सभी अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग सेवाओं के लिए बैंक से जोड़ें और बैंक की सेवाओं का लाभ उठाएँ  । शाखा प्रबंधक श्री विकाश कुमार द्वारा उपस्थित सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।

Edited By: Susmita Rani
Susmita Rani Picture

Susmita Rani is a journalist and content writer associated with Samridh Jharkhand. She regularly writes and reports on grassroots news from Jharkhand, covering social issues, agriculture, administration, public concerns, and daily horoscopes. Her writing focuses on factual accuracy, clarity, and public interest.

Latest News

इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: ग्लोबल AI मार्केट 288 अरब डॉलर, भारत का 1.16 अरब निवेश इंडिया AI इम्पैक्ट समिट 2026: ग्लोबल AI मार्केट 288 अरब डॉलर, भारत का 1.16 अरब निवेश
MyJio App Update: अब कॉल फॉरवर्डिंग चोरी पकड़े मिनटों में, जानें कैसे चेक करें और बंद करें
अन्नपूर्णा देवी और नागेंद्र महतो ने शोभा देवी के लिए मतदान की अपील की
Palamu News : जमीनी विवाद में पिता-पुत्र पर जानलेवा हमला, दोनों अस्पताल में भर्ती
बिहार में 33.25 लाख राशन कार्ड रद्द: PDS अपात्रों पर कार्रवाई शुरू, देखिए पूरी लिस्ट
Sahebganj News : यूजी द्वितीय सेमेस्टर परीक्षा शांतिपूर्ण वातावरण में सम्पन्न
Sahebganj News : वार्ड- 26 के पार्षद प्रत्याशी चमरू ने किया जनसंपर्क, घर-घर जाकर मंगा जनसमर्थन
‘नियति’ शोषण और स्वार्थ की सच्चाई बयान करती कविता
30 साल जेल में गुजारे, 20 रुपये रिश्वत का था आरोप… बरी होते ही अगले दिन मौत
Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
Koderma News : ध्वजाधारी धाम में भक्तिमय माहौल, हर-हर महादेव के जयकारे
कोडरमा में दो बाइक की टक्कर, 12 वर्षीय बच्ची समेत तीन घायल