सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच अभियान का आयोजन

होटल प्लेट्यू में आयोजित हुआ भव्य कार्यक्रम

सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच अभियान का आयोजन

सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने रांची में MSME क्रेडिट आउटरीच अभियान के तहत 70 से अधिक लाभार्थियों को 131 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए।

रांची  : 07 फरवरी 2026 को सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया द्वारा देशव्यापी स्तर पर एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच अभियान का आयोजन किया गया। इस क्रम में बैंक के क्षेत्रीय प्रमुख, रांची आर. सी. गोयल की अध्यक्षता में रांची स्थित होटल प्लेट्यू में भव्य एमएसएमई क्रेडिट आउटरीच कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं बैंक के संस्थापक सर सोराबजी पोचखानवाला जी की तस्वीर पर माल्यार्पण के साथ किया गया। कार्यक्रम में रांची एवं आस-पास के जिलों से 70 से अधिक एमएसएमई ऋण लाभार्थियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर बैंक द्वारा विभिन्न एमएसएमई योजनाओं एवं उत्पादों की जानकारी पीपीटी के माध्यम से दी गई तथा लाभार्थियों की शंकाओं का समाधान किया गया।

अपने संबोधन में क्षेत्रीय प्रमुख गोयल ने देश की अर्थव्यवस्था एवं रोजगार सृजन में एमएसएमई क्षेत्र की महत्वपूर्ण भूमिका पर प्रकाश डालते हुए इस क्षेत्र के विकास हेतु बैंक की निरंतर प्रतिबद्धता दोहराई। कार्यक्रम के अंत में एमएसएमई लाभार्थियों को कुल 131 करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृति पत्र वितरित किए गए। लाभार्थियों द्वारा बैंक की पहल की सराहना करते हुए सकारात्मक प्रतिक्रिया व्यक्त की गई।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे Horoscope: चंद्रमा का प्रभाव, राशियों पर बदलाव: जानें आज क्या कह रहे हैं आपके सितारे
द्वारका रील हादसा: नाबालिग ड्राइवर की SUV ने युवक को कुचला, पोस्टमॉर्टम में ‘स्पॉट डेथ’ का खुलासा
एनाकोंडा का खौफ! विदेशी महिला ने पकड़ा 17 फीट का विशाल सांप, वीडियो वायरल
Koderma News : जनता दरबार में उपायुक्त ऋतुराज ने सुनी आमजन की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के निर्देश
Koderma News : मॉडर्न पब्लिक स्कूल के छात्र पार्थ अग्रवाल ने जेईई मेंस में हासिल की शानदार सफलता
जेफ्री एपस्टीन केस में भारतीय पीड़िता का नाम सामने, अमेरिकी फाइलों ने खोला नया राज
बरहरवा में मैट्रिक-इंटर परीक्षा का अनुशासित आयोजन कदाचारमुक्त माहौल में परीक्षाएं जारी
Palamu News : नवाजयपुर थाना क्षेत्र में लूट का खुलासा, मोबाइल फोन बरामद
ट्रक ड्राइवरों के लिए निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर लगाएगा कोटक महिंद्रा बैंक
Ranchi News : वार्ड पांच में नया चेहरा लाने के मूड में जनता
आलिन शेरिन अब्राहम: 10 महीने की सबसे छोटी अंगदाता, 4 बच्चों को जीवनदान देकर राजकीय सम्मान के साथ विदा
Ranchi NEWS : पुंदाग थाना क्षेत्र में युवक का शव मिलने से फैली सनसनी