चास नगर निगम चुनाव: कई वार्डों में जनसंपर्क अभियान तेज

समर्थकों के साथ वार्डों में व्यापक जनसंपर्क

चास नगर निगम चुनाव: कई वार्डों में जनसंपर्क अभियान तेज

महापौर पद के प्रत्याशी के समर्थन में वार्ड 24, 29 और 17 में डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया गया। स्थानीय नागरिकों ने विकास से जुड़े मुद्दे उठाए, जबकि टीम ने पारदर्शी और जनभागीदारी आधारित काम का भरोसा दिलाया।

बोकारो : चास नगर निगम क्षेत्र के वार्ड 24, 29 और 17 में महापौर पद के प्रत्याशी बिनोद कुमार की धर्मपत्नी संजू देवी व भाई रंजीत कुमार ने समर्थकों के साथ डोर-टू-डोर जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान स्थानीय नागरिकों ने उनका स्वागत किया और अपनी समस्याओं व सुझावों से अवगत कराया।

जनसंपर्क अभियान के क्रम में प्रत्याशी के पक्ष  में घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया तथा नगर निगम क्षेत्र के विकास को लेकर अपनी प्राथमिकताएं साझा कीं। क्षेत्र के कई नागरिकों ने सफाई व्यवस्था, पेयजल, सड़क और नाली जैसी बुनियादी सुविधाओं से जुड़े मुद्दे उठाए। प्रत्याशी बिनोद कुमार की पत्नी संजू देवी ने कहा कि उन्हें क्षेत्रवासियों से सकारात्मक प्रतिक्रिया और समर्थन मिल रहा है, जो उनके लिए प्रेरणास्रोत है।

उन्होंने भरोसा दिलाया कि यदि जनता अवसर देती है तो वे पारदर्शिता और जनभागीदारी के साथ कार्य करने का प्रयास करेंगे। जनसंपर्क के दौरान समर्थकों और स्थानीय लोगों की उपस्थिति से क्षेत्र में चुनावी सरगर्मी देखी गई। अभियान पूरी तरह आचार संहिता के दायरे में संचालित किया गया। नगर निगम चुनाव को लेकर विभिन्न वार्डों में प्रत्याशियों द्वारा जनसंपर्क अभियान तेज हो गया ।

Edited By: Anshika Ambasta

Latest News

वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन वार्ड 22 से प्रत्याशी मिताली रश्मि को महिलाओं सहित सभी वर्गों का मिल रहा अपार समर्थन
Hazaribagh News : रामनवमी 2026 की तैयारियों को लेकर उपायुक्त की अध्यक्षता में बैठक आयोजित
फूलों से सुसज्जित वाहन में बैठाकर गाजे-बाजे के साथ भगवान शिव-पार्वती का कराया गया नगर भ्रमण
हजारीबाग में कांग्रेस मेयर प्रत्याशी तस्लीम अंसारी के समर्थन में सघन जनसंपर्क अभियान
बागीचों और तालाब किनारे 'क्षत्रपों' की सज रहीं महफिलें, चुनावी गणित के 'सेटिंग्स' में जुटे प्रत्याशी
Sahebganj News : महिला ने दिया तीन बच्चों को जन्म, दो की मौत से परिवार में शोक
Sahebganj News : मॉडल कॉलेज राजमहल में यूजी पंचम सेमेस्टर परीक्षा का शांतिपूर्ण शुभारंभ
सीआईटीई बहाया में तीन दिवसीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ
Koderma News : समर्थन मिला तो समुचित विकास करेंगे : वीरेंद्र यादव उर्फ वीरु यादव
प्लानेट पब्लिक स्कूल के वार्षिक उत्सव में मुख्य अतिथि बने निपु सिंह
नगर परिषद चुनाव को लेकर कोडरमा में तेज हुआ प्रचार अभियान
Chaibasa News : मानगो पुल पर युवक ने की आत्महत्या की कोशिश, लोगों की सतर्कता से बची जान