गोमिया में जर्जर भवन में नव प्राथमिक विद्यालय, बच्चों की सुरक्षा पर खतरा
बरसात में स्कूल में पानी भरने और सीलन की समस्या गंभीर
By: Anshika Ambasta
On
गोमिया के चतरोचट्टी थाना क्षेत्र में स्थित नव प्राथमिक विद्यालय माघा का 15 साल पुराना भवन जर्जर हो गया है। दीवारों और छतों में दरारें, बरसात में पानी टपकना और कमरों में सीलन से बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। ग्रामीण जल्द नए भवन निर्माण की मांग कर रहे हैं।
गोमिया : शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने के दावों के बीच चतरोचट्टी थाना क्षेत्र स्थित नव प्राथमिक विद्यालय माघा की स्थिति चिंता का विषय बनी हुई है। करीब 15 वर्ष पुराना विद्यालय भवन पूरी तरह जर्जर हो चुका है। दीवारों और छतों में बड़ी-बड़ी दरारें पड़ गई हैं, जबकि कई जगहों से प्लास्टर झड़ चुका है।

Edited By: Anshika Ambasta
