कोडरमा में नगर निकाय चुनाव: मतदान केंद्रों पर लगी लंबी कतारें
कोडरमा प्रखंड मुख्यालय परिसर के तीन मतदान केंद्रों पर मतदान जारी
झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव में महिला मतदाताओं ने उत्साहपूर्वक मतदान किया। नगर परिषद क्षेत्र के सभी 28 वार्डों में मतदान प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से जारी है। विभिन्न मतदान केंद्रों पर महिला, युवा एवं बुजुर्ग मतदाता कतारबद्ध होकर अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं। जिला प्रशासन द्वारा सभी मतदान केंद्रों पर सुरक्षा व सुविधा के पर्याप्त इंतजाम किए गए हैं।
कोडरमा : नगर परिषद झुमरी तिलैया का चुनाव महिला मतदाताओं ने डाले वोट ।। कोडरमा ।। झुमरी तिलैया नगर परिषद चुनाव को लेकर शहर के मतदान केन्द्रों पर पुरुष युवा व बुजुर्ग मतदाताओं द्वारा पहुंचने व मतदान करने का सिलसिला जारी है । गौरतलब है की नगर परिषद इलाके के सभी 28 वार्ड के लिए मतदान चल रहा है । कोडरमा प्रखंड मुख्यालय स्थित परिसर में तीन मतदान केन्द्रों पर मतदान की प्रक्रिया चल रही है ।
लोग अपना मत डालने पहुंच रहे हैं । यहां के मतदान केंद्र संख्या 11 पर दोपहर 12 बजे तक कुल 1274 मतदाताओं में 326 लोगों ने अपने मत डाल चुके हैं । वहीं दूसरे मतदान केंद्र 12 वन क पर कुल 779 में से अभी तक 145 लोगों ने मत डाले हैं । तीसरे मतदान केंद्र 12 वन पर कुल 825 मतदाता हैं । यहां अभी तक 268 लोगों ने साढे 12 बजे तक मत डाल चुके हैं जो लगभग 30 प्रतिशत है । लोग मतदान करने लाईन में लगे हुए हैं ।

