Koderma News: स्वरोजगार की नई पहल, दो दिवसीय इंडस्ट्रियल स्विंग मशीन मेले का आयोजन
काज-बटन से लेकर इंटरलॉकिंग तक, एक ही छत के नीचे रोजगार की हर मशीन
कोडरमा के होटल कृष्णा इंटरनेशनल में चटर्जी इलेक्ट्रॉनिक्स और ननबैंग मशीन द्वारा दो दिवसीय इंडस्ट्रियल स्विंग मशीन मेले का आयोजन किया गया है, जिसका मुख्य उद्देश्य बाहरी शहरों से लौटे कुशल कारीगरों को स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार के अवसर प्रदान करना है। मेले में अत्याधुनिक सिलाई, इंटरलॉकिंग और काज-बटन मशीनों के प्रदर्शन के साथ-साथ मौके पर ही फाइनेंस की सुविधा भी दी जा रही है ताकि जिले के हुनरमंद लोग आसानी से अपना काम शुरू कर आत्मनिर्भर बन सकें।
कोडरमा: हुनरमंदों के लिए रोजगार सृजन को बढावा देने की गरज से होटल कृष्णा इंटरनेशनल के परिसर में चटर्जी एलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड स्विंग मशीन की देखरेख में और ननबैंग मशीन के तत्वावधान में दो दिवसीय भव्य मेला का आयोजन किया गया। मौके पर चटर्जी एलेक्ट्रॉनिक्स एण्ड स्विंग मशीन के प्रोपराइटर किशोर चटर्जी और ननबैंग मशीन कंपनी के प्रतिनिधि राजीव रंजन की अगुवाई में मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया। मेले में विविध तरह के उपयोगी और रोजगार सृजन से जुडे मशीनों का डिसप्ले किया गया है।

उन्होनें बताया की इसके लिए उन्हें मेले में हीं फ़ाइनेंस के ऑप्शन की सुविधा देने की व्यवस्था की गयी है। मेले में पहुंचने वालों के लिए निबंधन की व्यवस्था है। उन्होनें बताया की इलाके के कारीगरों कामगारों को रोजगारी बनाने की यह कवायद है। आयोजन को लेकर किशोर चटर्जी राजीव रंजन किंगशू प्रसाद सुमित चटर्जी प्रोमित चटर्जी नेहा कुमारी समेत अन्य महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उन्होनें उम्मीद जताई है की जिले के लोग रोजगार के नजरिये से मेले से लाभ से सकेंगे।
